75 फीसद वयस्क आबादी को टीके का दोनों डोज लगा
जिला में टीका लगाने की रफ्तार लगातार जोर पकड़ रहा है। मंगलवार तक जिला में 75 फीसद वयस्क लोगों को टीका का दोनों डोज लगाया जा चुका है। डीपीएम श्याम कुमार निर्मल ने बताया जिला में 18 साल से ऊपर की आयु के 443105 लोगों को टीका लगाया जाना है। इसमें से अब तक 314593 लोगों को टीका लगाया जा चुका है।
जागरण संवाददाता, शेखपुरा: जिला में टीका लगाने की रफ्तार लगातार जोर पकड़ रहा है। मंगलवार तक जिला में 75 फीसद वयस्क लोगों को टीका का दोनों डोज लगाया जा चुका है। डीपीएम श्याम कुमार निर्मल ने बताया जिला में 18 साल से ऊपर की आयु के 443105 लोगों को टीका लगाया जाना है। इसमें से अब तक 314593 लोगों को टीका लगाया जा चुका है। इसमें से 235933 लोगों को दोनों डोज लगाने का समय पूरा हो चुका हैं। 84 दिन का समय पूरा करने वाले इन 235933 लोगों में से 176232 लोगों ने दोनों टीका लगवा लिया है। इस हिसाब से 59701 लोगों को दूसरा डोज देने के लिए घर-घर खोजा जा रहा है। जिला की वयस्क आबादी में से अभी भी 128512 लोगों ने टीके का पहला डोज भी नहीं लिया है। घर-घर दस्तक अभियान में ऐसे लोगों को भी खोजकर उन्हें टीका लगाया जा रहा है। मंगलवार को भी जिला में डेढ़ सौ से अधिक टीमों को लगाकर टीका अभियान चलाया गया। टीका अभियान में शेखपुरा के सरकारी नर्सिंग कालेज की छात्राएं दूत बनकर सामने आई हैं और टीका अभियान को गति देने में काम कर रही हैं। छूटे हुए लोगों को टीका लगाने के लिए घरों,दुकानों,खेतों तथा सड़कों-गलियों में यात्रा कर रहे लोगों को रोककर उन्हें टीका लगाया जा रहा है। डीपीएम ने बताया इस तरह के अभियान का अच्छा असर हो रहा है। मनियंड़ा-नेमदारगंज में परेशानी
शेखपुरा के मनियंड़ा तथा नेमदारगंज में लोग अभी भी टीका लेने से इंकार कर रहे हैं। डीपीएम ने बताया टीका दल को यहां के ग्रामीणों ने वापस लौटा दिया तथा टीका लेने से इंकार कर दिया। इसके बाद जिला मुख्यालय से जाकर ग्रामीणों को टीका नहीं लेने से होने वाली परेशानी तथा कोरोना के संक्रमण के खतरों के प्रति आगाह किया गया। इसके बाद लोगों ने टीका लेना शुरू कर दिया। मंगलवार को नेमदारगंज में प्रशासनिक पदाधिकारी के साथ स्वयं डीपीएम भी ग्रामीणों को समझाने गए। टीका टीम को मनियंड़ा में भी इसी तरह की परेशानी से सामना हुआ।