प्रशासन को सहयोग देने को ले नागरिक सम्मान से किए गए सम्मानित
शेखपुरा। अच्छे काम तथा विधि-व्यवस्था को बनाए रखने में प्रशासन को सहयोग देने को लेकर शहर के नागरिकों
By JagranEdited By: Published: Thu, 16 Aug 2018 06:26 PM (IST)Updated: Thu, 16 Aug 2018 06:26 PM (IST)
शेखपुरा। अच्छे काम तथा विधि-व्यवस्था को बनाए रखने में प्रशासन को सहयोग देने को लेकर शहर के नागरिकों को सम्मानित किय गया। यह सम्मान स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस लाइन में दिया गया। इसमें भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. के स्वयंभू तथा गुरु प्रसाद के अलावे कुमार सचिन, निशिकांत कुमार, धर्मेंद्र कुमार भी शामिल हैं। ये सभी शहर के बुधौली बाजार के हैं। इन्हें एसपी दयाशंकर तथा एडीएम जवाहर लाल सिन्हा ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। यह सम्मान बुधवार को स्वतंत्रता दिवस पर प्रदान किया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें