Move to Jagran APP

जिले के होमगार्ड जवान विधि-व्यवस्था की रीढ़ : एसपी

शेखपुरा। एसपी आरके भील ने होमगार्ड जवानों की निष्ठा तथा समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि जिला में वि

By JagranEdited By: Published: Sun, 17 Dec 2017 02:59 AM (IST)Updated: Sun, 17 Dec 2017 02:59 AM (IST)
जिले के होमगार्ड जवान विधि-व्यवस्था की रीढ़ : एसपी
जिले के होमगार्ड जवान विधि-व्यवस्था की रीढ़ : एसपी

शेखपुरा। एसपी आरके भील ने होमगार्ड जवानों की निष्ठा तथा समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि जिला में विधि-व्यवस्था को बनाए रखने में होमगार्ड के जवान रीढ़ की हड्डी हैं। उक्त बातें एसपी ने शनिवार को जिला में होमगार्ड जवानों की ड्यूटी वितरण के लिए ई-कमान व्यवस्था की शुरुआत करते हुए कहीं। इस अवसर पर डीडीसी निरंजन कुमार झा, अपर समाहर्ता जवाहर लाल, एसडीपीओ अमित शरण, डीएसपी हेडक्वार्टर मनोज कुमार, होमगार्ड के समादेष्टा आमिर इशरार के साथ जिलाभर के होमगार्ड जवान शामिल हुए।

loksabha election banner

यह कार्यक्रम शेखपुरा इनडोर स्टेडियम में आयोजित किया गया। दसमारोह का संचालन वरीय कोषागार पदाधिकारी शशिकांत आर्य ने किया। इस नई व्यवस्था के तहत नामांकन तथा ड्यूटी के लिए होमगार्ड जवानों को अब समादेष्टा कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। वे अब अपने मोबाइल फोन से मिस काल देकर अपना नामांकन कराएंगे तथा उन्होंने कंप्यूटर से ड्यूटी दी जाएगी। जवान की ड्यूटी कहां लगी है इसकी सूचना जवान के मोबाइल फोन पर एसएमएस के माध्यम से जाएगी। इस नई सेवा का उद्घाटन करते हुए एसपी ने कहा कि अब ड्यूटी के लिए जवानों को रोज-रोज का चक्कर लगाने से छुटकारा मिल गया है। एसपी ने उम्मीद जताई कि इस नई व्यवस्था के लागू होने से जवानों की दक्षता तथा कार्यक्षमता पर सकारात्मक असर पड़ेगा। एसपी ने होमगार्ड जवानों से मुसीबत के दौरान बिना किसी संकोच के वरीय अफसरों से बात करने को कहा। इस अवसर पर एक दर्जन जवानों को ई-कमान के माध्यम से ड्यूटी दी गई। ई-कमान से ड्यूटी हासिल करने वाले पहले जवान अशोक कुमार बने। एसपी ने खुद ई-कमान काटकर अशोक कुमार को खनन विभाग के ड्यूटी आवंटित किया।

महिला जवानों की ड्यूटी पक्की हो : रीता

शेखपुरा : होमगार्ड संघ के महिला सेल की प्रदेश अध्यक्ष रीता सिन्हा ने ड्यूटी वितरण में महिला जवानों की ड्यूटी पक्की करने की मांग की है। शनिवार को शेखपुरा में होमगार्ड के ई-कमान योजना के उद्घाटन के अवसर पर वरीय पदाधिकारियों के समक्ष अपनी बात रखते हुए महिला सेल की प्रदेश अध्यक्ष ने होमगार्ड की महिला जवानों की पीड़ा को बयां करते हुए कहा कि महिला जवानों को अपनी ड्यूटी पाने के लिए छह माह तक का लंबा इंतजार करना पड़ता है। इस व्यवस्था में सुधार किया जाय।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.