कुम्हार टोली के बाद अस्पताल परिसर भी बना रणक्षेत्र
शेखपुरा। मामूली विवाद को लेकर हुए ¨हसक झड़प में पहले कुम्हार टोली तथा बाद में सदर अस्पताल भी रणक्षेत्
शेखपुरा। मामूली विवाद को लेकर हुए ¨हसक झड़प में पहले कुम्हार टोली तथा बाद में सदर अस्पताल भी रणक्षेत्र बन गया। बाद में अस्पताल पहुंचकर पुलिस ने एक बदमाश को अपनी गिरफ्त में ले लिया है। बदमाशों ने सदर अस्पताल में भर्ती जख्मी युवक अशोक कुमार पर दोबारा हमला करने आया था। असल में यह विवाद बच्चे को लेकर हुआ बताया गया है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि शहर के अहियापुर कुम्हार टोली का निवासी अशोक कुमार घर निर्माण के लिए गिट्टी गिराया था। पड़ोस के निवासी श्रवण पंडित का बेटा खेलने के दौरान कुछ गिट्टी इधर-उधर फेंक दिया। इसी को लेकर पहले दोनों पक्षों की महिलाओं के बीच कहा-सुनी हुई। बाद में इस विवाद में दोनों परिवार के पुरुष भी कूद पड़े। इसी में एक पक्ष के लोगों ने अशोक कुमार पर जानलेवा हमला करके उसे बुरी तरह जख्मी कर दिया। बताया गया कि बुरी तरह से जख्मी युवक अशोक कुमार को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया तब बदमाश अस्पताल में भी आ धमके। इस दौरान बदमाशों ने जख्मी युवक अशोक की मां उषा देवी को धमकी देना शुरू कर दिया। तभी किसी की सूचना पर शेखपुरा थाना की पुलिस अस्पताल पहुंच गई और एक बदमाश को पूछताछ के लिए थाना ले गई। जख्मी युवक अशोक तथा उसकी मां उषा देवी ने बताया कि मोहल्ले में जानलेवा हमला करने के बाद बदमाश अस्पताल में भी मारपीट करने पहुंच गये थे।