Move to Jagran APP

मटोखर झील पर भगवान बुद्ध के आगमन का साक्ष्य

शेखपुरा के मटोखर झील पर भगवान बुद्ध के आगमन का साक्ष्य मिले हैं। इस साक्ष्य को और पक्का करने के लिए बिहार विरासत विकास सोसाइटी ने अपनी खोज शुरू कर दी है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 16 Jan 2020 07:07 PM (IST)Updated: Fri, 17 Jan 2020 06:16 AM (IST)
मटोखर झील पर भगवान बुद्ध के आगमन का साक्ष्य
मटोखर झील पर भगवान बुद्ध के आगमन का साक्ष्य

शेखपुरा :

loksabha election banner

शेखपुरा के मटोखर झील पर भगवान बुद्ध के आगमन का साक्ष्य मिले हैं। इस साक्ष्य को और पक्का करने के लिए बिहार विरासत विकास सोसाइटी ने अपनी खोज शुरू कर दी है। 28 दिसंबर को जल-जीवन-हरियाली यात्रा पर शेखपुरा के मटोखर आये मुख्यमंत्री ने इस स्थान को देखने के बाद इसका सोसाइटी से खोज कराने का ऐलान किया था। सीएम की इसी घोषणा के तहत बुधवार को सोसाइटी के सहायक निदेशक विजय कुमार चौधरी के नेतृत्व में पटना से एक टीम शेखपुरा आकर अपनी जांच शुरू किया। टीम ने मटोखर झील के पास स्थित पहाड़ी पर से कुछ नमूना भी इकट्ठा किया है। इस नमूने का अध्ययन करके आगे का रास्ता निकाला जाएगा। यहां उल्लेख करना जरूरी है कि 28 दिसंबर के अंक में ही दैनिक जागरण ने इस स्थान को भगवान बुद्ध तथा द्वापर काल से जुड़े होने से संबंधित समाचार प्रकाशित किया था। इस बाबत बिहार विरासत विकास सोसाइटी के सहायक निदेशक विजय कुमार चौधरी ने फोन पर बताया कि बुधवार को मटोखर की पड़ताल की गई है। कुछ महत्वपूर्ण साक्ष्य भी मिले हैं। बताया चीनी यात्री व्हेनसांग ने अपनी यात्रा के दौरान राजगीर में विश्राम करने के बाद शेखपुरा के मटोखर के पास भी आये थे। तब मटोखर के इस स्थान पर कुछ निर्माण भी था। यहां भगवान बुद्ध के भी विश्राम करने के कुछ शुरुआती साक्ष्य मिले हैं। इस साक्ष्य को और मजबूत करने के लिए व्हेनसांग की समूची यात्रा का अध्ययन किया जाएगा। सोसाइटी की टीम ने पहाड़ी के पास से एक पौराणिक काल की ईंट का टुकड़ा भी अपने साथ ले गई है। अंदाजा है ईंट का यह टुकड़ा ढाई हजार साल पहले यहां पर स्थित किसी बौद्ध मठ का हो सकता है।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.