शिक्षा विभाग आयोजित करेगा योग दिवस
शेखपुरा। शिक्षा विभाग 21 जून को विश्व योग दिवस पर जिला में बड़ा कार्यक्रम आयोजित करेगा। इसके लिए विभ
By JagranEdited By: Published: Tue, 19 Jun 2018 05:55 PM (IST)Updated: Tue, 19 Jun 2018 05:55 PM (IST)
शेखपुरा। शिक्षा विभाग 21 जून को विश्व योग दिवस पर जिला में बड़ा कार्यक्रम आयोजित करेगा। इसके लिए विभाग की ओर से बड़ी तैयारी की जा रही है। यह जानकारी देते हुए शिक्षा विभाग के डीपीओ वैजनाथ कुमार ने बताया कि शिक्षा विभाग यह कार्यक्रम शेखपुरा के इस्लामियां हाई स्कूल में आयोजित करेगा। इसमें स्कूली छात्र-छात्राओं के साथ अन्य लोग भी शामिल होंगे। कुमार ने बताया कि योग दिवस पर यह कार्यक्रम सुबह सात बजे से आठ बजे तक चलेगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें