अक्टूबर तक हर जिले में ड्राइविग स्कूल : मंत्री
शेखपुरा। राज्य के परिवहन मंत्री शीला मंडल ने कहा है सड़क दुर्घटना में लोगों की जान जाने पर सरकार पूरी तरह संवेदनशील है। दुर्घटनाओं को रोकने के लिए ही हर जिले में ड्राइविग स्कूल खोले जा रहे हैं। अगले दो से तीन महीने में हर जिले में यह स्कूल शुरू हो जाएंगे।
शेखपुरा। राज्य के परिवहन मंत्री शीला मंडल ने कहा है सड़क दुर्घटना में लोगों की जान जाने पर सरकार पूरी तरह संवेदनशील है। दुर्घटनाओं को रोकने के लिए ही हर जिले में ड्राइविग स्कूल खोले जा रहे हैं। अगले दो से तीन महीने में हर जिले में यह स्कूल शुरू हो जाएंगे। सरकार ने आपदा के तहत सड़क दुर्घटना में मौत के शिकार लोगों के आश्रित को सरकारी सहायता 4 से बढ़ाकर 5 लाख कर दिया है। सड़क दुर्घटना में घायलों को अस्पताल पहुंचाने वालों को भी नगद प्रोत्साहन दिया जायेगा। मंगलवार को शेखपुरा सर्किट हाउस में पत्रकारों संग बातचीत में मंडल ने कहा नीतीश सरकार शिक्षा और रोजगार पर खास ध्यान दे रही है। इसमें महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था करके नीतीश कुमार ने देश मे ऐतिहासिक कार्य किया है। सड़कों और पुलों को खराब होने से बचाने के लिए राज्य में कड़ाई से ओवर लोडिग पर कार्रवाई की जा रही है। ओवर लोडिग से हर साल करोड़ों का नुकसान होता है। बस आनर संध के जिलाध्यक्ष सतपाल यादव ने मंत्री से मुलाकात कर अपनी मांग रखी। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर कुमार, कारू सिंह, विपीन मंडल, बलराम आदि ने मंत्री से मुलाकात की।
---
राज्य में एक करोड़ लोगों को सामाजिक सुरक्षा लाभ : मदन सहनी
राज्य के समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी ने कहा है सूबे के एक करोड़ लोगों को सामाजिक सुरक्षा का लाभ दिया जा रहा है। मंगलवार को शेखपुरा सर्किट हाउस में स्थानीय पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा राज्य में सामाजिक सुरक्षा का दायरा बढ़ाने के साथ इसे मजबूत किया जा रहा है। मंत्री के साथ आइसीडीएस की डीपीओ तृप्ति सिन्हा भी थी। मंत्री ने कहा राज्य में आंगनबाड़ी केंद्रों की सेवा को ठीक किया जा रहा है। इससे पोषण अभियान के साथ बच्चों तथा गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की देखभाल की जा रही है। इसका और विस्तार किया जा रहा है। बेसहारा बूढ़े की देखरेख के लिए राज्य के हर अनुमंडल में दो वरिष्ठ नागरिक आश्रय स्थल की स्थापना की जा रही है।