जल-जीवन-हरियाली योजना में जिले को 12 वां स्थान
शेखपुरा। जल-जीवन-हरियाली योजना में शेखपुरा जिला को राज्य में 12 वीं रैंकिग मिली है। इस योजना की समीक्षा मंगलवार को खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वीडियो कांफ्रेंनिग से की।
By JagranEdited By: Published: Tue, 08 Sep 2020 10:58 PM (IST)Updated: Wed, 09 Sep 2020 06:21 AM (IST)
शेखपुरा। जल-जीवन-हरियाली योजना में शेखपुरा जिला को राज्य में 12 वीं रैंकिग मिली है। इस योजना की समीक्षा मंगलवार को खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वीडियो कांफ्रेंनिग से की। इस समीक्षा में मुख्यमंत्री ने शेखपुरा जिला में चल रहे कार्य की सराहना की तथा इसमें और सुधार का निर्देश दिया। डीपीआरओ ने बताया राज्यस्तरीय रैंकिग में शेखपुरा जिला को 12 वीं रैंकिग मिली है। मुख्यमंत्री ने नल-जल योजना के पानी का इस्तेमाल सिर्फ पीने के काम में करें। इससे सिचाई तथा जानवर धोने का काम नहीं हो। सार्वजनिक तालाबों तथा जल स्त्रोतो पर अतिक्रमण को हटाने का भी निर्देश जिला प्रशासन को दिया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें