सायबर ठगी करने वाला युवक गिरफ्तार
शेखपुरा। जियनबीघा गांव निवासी बिट्टू कुमार को पुलिस ने यूनियन बैंक से फर्जी खाता के माध्यम से सायबर ठगी अथवा चेहरा पहचानो का पैसा लेन देन करने के आरोप में सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि मुंबई क्राइम ब्रांच के द्वारा एक खाते पर नजर रखने की जानकारी दी गई थी। इस खाता से सायबर ठगी के पैसे का लेनदेन होता था।
शेखपुरा। जियनबीघा गांव निवासी बिट्टू कुमार को पुलिस ने यूनियन बैंक से फर्जी खाता के माध्यम से सायबर ठगी अथवा चेहरा पहचानो का पैसा लेन देन करने के आरोप में सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि मुंबई क्राइम ब्रांच के द्वारा एक खाते पर नजर रखने की जानकारी दी गई थी। इस खाता से सायबर ठगी के पैसे का लेनदेन होता था। खाते की छानबीन में खाता धारी का पता देवले बताया गया जहां छानबीन करने पर इस नाम के किसी व्यक्ति को नहीं पाया गया। बाद में उस खाते को फ्रीज कर इसके संचालक पर नजर रखने के लिए शाखा प्रबंधक को कहा गया था। सोमवार को जियनबीघा निवासी बिट्टू कुमार इसी खाता से पैसे लेनदेन करने के लिए पहुंचा जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और युवक को गिरफ्तार कर लिया गया । बताया जाता है कि युवक के द्वारा चेहरा पहचानो इनाम पाओ और साइबर ठगी करने वाले गिरोह का पैसा अपने खाते पर मंगा कर फर्जी लेनदेन किया जाता था। युवक के पास से बरामद आधार कार्ड भी फर्जी पाया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।