नाला निर्माण में सलाह देना पड़ा महंगा, दंपती को किया जख्मी
शेखपुरा। शुक्रवार की सुबह शेखपुरा थाना के करिहो गांव में बदमाशों ने विजेंद्र मिस्त्री तथा उसकी पत्नी गीता देवी को मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। जख्मी दंपती को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
शेखपुरा। शुक्रवार की सुबह शेखपुरा थाना के करिहो गांव में बदमाशों ने विजेंद्र मिस्त्री तथा उसकी पत्नी गीता देवी को मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। जख्मी दंपती को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह मारपीट गांव में बन रहे नाला को लेकर सलाह देने पर हुई। इस गरीब दंपती की सलाह बड़े लोगों को इतना बुरा लगा कि लोगों ने घर में घुसकर दंपती के साथ मारपीट की। इस घटना को लेकर गांव के ही रामविलास यादव, मोछू यादव सहित आधा दर्जन लोगों के खिलाफ थाना में नामजद शिकायत दर्ज कराई गई है। विजेंद्र मिस्त्री ने बताया उनके करिहो गांव में सरकारी योजना से नाला का निर्माण किया जा रहा है। नाला का निर्माण जमीन ई गहराई से नहीं बल्कि ऊपर से किया जा रहा है। विजेंद्र यादव ने निर्माण में लगे लोगों को सलाह दी कि इस तरह से नाला बनाने से कई घरों का पानी घर के भीतर ही रह जायेगा। यही सलाह बड़े लोगों को नागवार लगी। इस पर लोगों ने पहले विजेंद्र मिस्त्री के साथ मारपीट। जब उसकी पत्नी गीता बचाने आई तो बदमाशों ने महिला को भी नहीं छोड़ा।