पशुगणना में मुर्गी और गली के आवारा कुत्ते भी गिने जायेंगे
जिला में पशु गणना के काम में पशुओं के साथ पक्षियों की भी गणना की जा रही है। इसकी जानकारी जिला पशुपालन पदाधिकारी ने दी। उन्होंने बताया कि इसके लिए विशेष तौर पर कर्मियों को लगाया गया है। बताया गया कि इस पशु गणना में सभी तरह के पशुओं और पक्षियों की गणना की जायेगी।
शेखपुरा । जिला में पशु गणना के काम में पशुओं के साथ पक्षियों की भी गणना की जा रही है। इसकी जानकारी जिला पशुपालन पदाधिकारी ने दी। उन्होंने बताया कि इसके लिए विशेष तौर पर कर्मियों को लगाया गया है। बताया गया कि इस पशु गणना में सभी तरह के पशुओं और पक्षियों की गणना की जायेगी। जिला पशुपालन पदाधिकारी ने बताया कि इस अभियान में घरों में पाले जाने वाले तितर-बटेर के साथ तोता की भी गिनती की जायेगी। उन्होंने बताया कि एक खास अंतराल में मनुष्यों की जनगणना की तरह ही पशु-पक्षियों की भी गणना कराई जाती है। इसी को लेकर जिला में यह पशु गणना का काम किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इसमें घरों में रखे जाने वाले कुत्तों के साथ गलियों और सड़कों पर घुमने वाले आवारा कुत्तों की भी गिनती की जायेगी। पशुपालन पदाधिकारी ने बताया कि मुर्गे-मुर्गियों की भी गिनती की जानी है। इसमें घरों में पाले जाने वाले मुर्गे-मुर्गी के साथ पाल्ट्री ़फार्म में जाकर भी गणना कर्मी वहां रहने वाले मुर्गे-मुर्गियों की गणना करेंगे। उन्होंने बताया कि जिला में पशु गणना का यह काम चल रहा है। बीच में चुनावी कार्य की वजह से इसमें कुछ अस्थाई व्यवधान खड़ा हुआ है। उन्होंने बताया कि इस व्यवधान के बावजूद जिला में पशु गणना का काम किया जा रहा है।