अलग-अलग मांगों को लेकर रसोईया व खेत मजदूरों ने किया प्रदर्शन
शेखपुरा :सोमवार को अपनी अलग-अलग मांगों की पूर्ति के लिए बिहार रसोइया संघ तथा खेत मजदूरों ने कलेक्ट्र
शेखपुरा :सोमवार को अपनी अलग-अलग मांगों की पूर्ति के लिए बिहार रसोइया संघ तथा खेत मजदूरों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इसमें दोनों संगठनों से जुड़े नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के अलावे माले व सीपीएम के नेता भी शामिल हुए। बाद में दोनों संगठनों ने अपना अलग-अलग लिखित ज्ञापन डीएम को सौंपा। इसमें रसोइया संघ ने स्कूलों ने काम कर रही रसोइयों का वेतन बढ़ाने व सरकारी कर्मचारियों की तरह सुविधा भी देने की मांग की गई। रसोइयों ने साल के बारहों महीने वेतन की भी मांग की। अभी की व्यवस्था के तहत रसोइयों को साल में दस महीने का ही मानदेय मिलता है। खेत मजदूर सभा ने मनरेगा में गड़बड़ी की जांच कराने एवं सभी भूमिहीनों को बासगीत का पर्चा देने की मांग की है। इस संयुक्त प्रदर्शन का नेतृत्व खेत मजदूर सभा के जिला संयोजक विश्वनाथ प्रसाद एवं रसोइया संघ के संरक्षक कमलेश प्रसाद ने किया। आंदोलन में सीपीएम के जिला सचिव बीरबल शर्मा के साथ माले के जिला सचिव विजय कुमार, कमलेश कुमार मानव, राजेश राय, रूनी देवी, रबी कुमारी, सरस्वती देवी, नीलम देवी, क्रांति देवी, सिहंता देवी आदि भी शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान लोगों के कलेक्ट्रेट गेट के सामने सभा भी की। सभा में सीपीएम तथा माले नेताओं ने राज्य तथा केंद्र सरकार की नीतियों पर जमकर प्रहार किया। नेताओं ने बिहार एवं केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि आम लोगों की ¨चता छोड़कर मुट्ठी भर पूंजीपतियों का हित साधने में लगी हुई है। इसके पहले खेत मजदूर सभा तथा रसोईया संघ के लोग शेखपुरा टाउन हाल से रैली की शक्ल में कलेक्ट्रेट पर जुटे और प्रदर्शन किया।