कांग्रेस 12 जनवरी को करेगी कार्यकर्ता मिलन समारोह
शेखपुरा : जिला कांग्रेस कार्यकर्ता मिलन समारोह आयोजित करेगी। यह मिलन समारोह 12 जनवरी को शेखपुरा के आ
शेखपुरा : जिला कांग्रेस कार्यकर्ता मिलन समारोह आयोजित करेगी। यह मिलन समारोह 12 जनवरी को शेखपुरा के आजाद ¨हद आश्रम में आयोजित किया जायेगा। यह जानकारी पार्टी के नेता सत्यजीत कुमार ने गुरुवार को इम्तियाज के स्वागत समारोह में कही। इम्तियाज को तीन दिन पहले ही कांग्रेस के मानवाधिकार प्रोष्ठ का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। इम्तियाज के स्वागत को गुरुवार को आयोजित समारोह के बहाने जिला कांग्रेस कार्यालय में बड़े दिन के बाद बड़ी भीड़ देखी गई। इस कार्यक्रम में गंगा कुमार यादव,कैलाश प्रसाद ¨सह,श्रवण ¨सह,महफूज खान,आनंदी यादव,अर्जुन ¨सह,डॉ रमाकांत ¨सह,प्रो अजय,चंदन पुष्प,राजकुमार,ललन प्रसाद,प्रमोद कुमार आदि भी शामिल हुए। इस अवसर पर पार्टी नेता सत्यजीत कुमार ने बताया कि 12 जनवरी को आजाद ¨हद आश्रम में पार्टी कार्यकर्ता मिलन समारोह का आयोजन करेगी। इस कार्यक्रम में पार्टी के जिला भर के कार्यकर्ता तथा नेता शामिल होंगे। सत्यजीत ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जोश तथा उत्साह कभी धीमा नहीं पड़ा है। उन्होंने कहा कि इम्तियाज के पार्टी में आने तथा मानवाधिकार प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष बनाने जाने से जिला में कांग्रेस पार्टी का आधार और मजबूत होगा । इधर इम्तियाज ने गुरुवार को शेखपुरा कांग्रेस कार्यालय में आकर स्व राजीव गांधी तथा स्व राजो ¨सह की मूर्ति पर माल्यार्पण करके उन्हें श्रद्धांजली दी। इम्तियाज ने कहा कि राजो ¨सह ने जिला ही नहीं समूचे क्षेत्र ने कांग्रेस को अपने खून-पसीने से सींचा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा विभेद पैदा करने की राजनीति करके देश में अमन-चैन को नुकसान पहुंचाने का काम कर रही है।