Move to Jagran APP

मुख्यमंत्री को बाढ़ पीड़ितों की ¨चता के बजाय शराब बंदी पर विशेष ध्यान : गिरिराज

शेखपुरा। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर कड़ा प्रहार किया है।

By Edited By: Published: Thu, 25 Aug 2016 03:04 AM (IST)Updated: Thu, 25 Aug 2016 03:04 AM (IST)
मुख्यमंत्री को बाढ़ पीड़ितों की ¨चता के बजाय शराब बंदी पर विशेष ध्यान : गिरिराज

शेखपुरा। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर कड़ा प्रहार किया है। सिंह ने भाजपा नेत्री डॉ पूनम शर्मा के आवास पर पत्रकारों से कहा कि राज्य में बाढ़ की स्थिति काफी भयावह है। कई जिले के लोग इसकी विभीषिका

loksabha election banner

से परेशान हैं लेकिन राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बाढ़ पीड़ितों को राहत कार्य पहुंचाने में पूरी तरह से विफल है। पिछले तीन महीने से राज्य स्तर पर बाढ़ को लेकर हो रही तैयारी एवं सरकार की जनता के प्रति मंशा की पोल खुल चुकी है। मुख्यमंत्री को बाढ़ पीड़ितों की चिन्ता करने के बजाय शराब बंदी पर विशेष ध्यान है। साथ ही केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि राज्य का एक बड़ा भूभाग बाढ़ की जबर्दस्त त्रास्दी को झेल रहा है, लेकिन राज्य सरकार राहत कार्य में पूरी तरह से विफल है। प्रभावित क्षेत्रों में नाव सहित खाद्य सामग्री तक की समुचित व्यवस्था नहीं की गई है। लोगों का जान-माल खतरे में है। अनेकों घर-मकान बाढ़ में धराशाई हो गया है। माल-मवेशी भी बह गए हैं अगर राज्य सरकार समय रहते इन क्षेत्रों में पहले से ध्यान दी होती तो लोग पहले सुरक्षित हो जाते। उन्होंने कहा कि बाढ़ पीड़ितों की हर संभव सहायता के लिए केन्द्र सरकार तत्पर है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पूरी तरह से मदद करने की घोषणा भी कर चुके हैं। संवाददाता सम्मेलन में भाजपा नेत्री डा. पूनम शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष संजीत प्रभाकर, पूर्व जिलाध्यक्ष संजीव कुमार एवं नवादा के पूर्व जिलाध्यक्ष केदार ¨सह आदि लोग उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.