Move to Jagran APP

भाजपाईयों ने मनाया कैलाशपति मिश्र की 96 वीं जयन्ती

जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा के स्तंभ माने जाने वाले कैलाशपित मिश्र की 96 वहीं जयन्ती मनाया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 05 Oct 2019 10:55 PM (IST)Updated: Sun, 06 Oct 2019 06:30 AM (IST)
भाजपाईयों ने मनाया कैलाशपति मिश्र की 96 वीं जयन्ती
भाजपाईयों ने मनाया कैलाशपति मिश्र की 96 वीं जयन्ती

जागरण संवाददाता, शेखपुरा: जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा के स्तंभ माने जाने वाले कैलाशपति मिश्र की 96 वहीं जयन्ती मनाया। शनिवार को पार्टी के ऊर्जावान कार्यकर्ता माने जाने वाले मनोज कुमार सिन्हा के आवास पर जिला महामंत्री संजय कुमार उर्फ कारू सिंह के नेतृत्व में एक सादे समारोह आयोजित कर स्व मिश्र की जयंती मनाया गया। इस मौके पर स्व मिश्र की लिखी हर कार्यकर्ताओं का अपना रास्ता, नामक पुस्तक का भी वितरण किया गया। जयन्ती समारोह में जिला महामंत्री कारू सिंह ने स्व मिश्र की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने सिर्फ भाजपा के स्तभं ही नही माने जाते थे। बल्कि वे पार्टी के भीष्म पितामह के तौर पर भी पुकारे जाते थे। उन्होंने पार्टी को नई उर्जा पैदा करने में अपनी सारी जिन्दगी न्योछावर कर दिया। जयंती समारोह में धर्म जागरण प्रमुख विनोद जी, पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ के स्वयंभू, वरिष्ठ नेता राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, मनोज कुमार सिन्हा, जिला उपाध्यक्ष अरविन्द कुमार सिंह, हीरालाल सिंह, क्रीड़ा मंच के जिला संयोजक पंकज कुमार गुप्ता, अरियरी मंडल अध्यक्ष टुनटुन कुमार, अनन्द प्रकाश, विपिन कुमार, अमित कुमार, हरिओम, ब्रजेश कुमार सहित कई लोगों ने स्व मिश्र की जीवनी पर अपने विचार प्रकट किए।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.