पट खुलते ही पूजा पंडालों में दुर्गा दर्शन को उमड़े श्रद्धालु
शनिवार को जिला के विभिन्न पूजा पंडालों में पट खोल दिया गया। पट खुलते ही पूजा पंडालों में श्रद्धालु महिला-
जागरण संवाददाता, शेखपुरा : शनिवार को जिला के विभिन्न पूजा पंडालों में पट खोल दिया गया। पट खुलते ही पूजा पंडालों में श्रद्धालु महिला-पुरुष उमड़ पड़े। महासप्तमी पर श्रद्धालुओं ने पूजा पंडालों में जाकर मां दुर्गा का दर्शन किया तथा पूजा-पाठ किया। इसके पहले शनिवार को महासप्तमी पर विभिन्न पूजा पंडालों में विशेष पूजा का आयोजन किया गया। इस आयोजन के तहत वैदिक मंत्रोच्चरण के साथ प्रतिमाओं में प्राण-प्रतिष्ठा किया गया। प्राण-प्रतिष्ठा के बाद प्रतिमाओं का पट आम श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिया गया। महासप्तमी पर विभिन्न पूजा पंडालों में दिन भर पूजा-पाठ का आयोजन चलता रहा। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिला-पुरुष पूजा पंडालों में जुटे। इस पूजा में कई लोग ढ़ोल-बाजा के साथ सपरिवार शामिल हुए। महासप्तमी की पूजा पर शेखपुरा तथा बरबीघा के विभिन्न पूजा पंडालों के साथ आस-पास के ग्रामीण इलाकों सिरारी, हथियावां, भदौस, कटारी, अवगिल, चाडे, कुसुम्भा, लोहान, माहुली, केमरा, खखड़ा, कोसरा, गवय, मालदह आदि गांवों में भी भारी संख्या में महिला-पुरुष देवी दुर्गा का दर्शन करके के जुटे। कई पूजा पंडालों में भजन-कीर्तन तथा जागरण का भी आयोजन किया गया। आज रविवार को नवरात्र का महा-अष्टमी की पूजा आयोजित की जायेगी। महा-अष्टमी पर महिलाएं सुख-समृद्धि के लिए मां दुर्गा की खोइछा भरने का अनुष्ठान करेंगीं।