राजद व्यावसायिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत
राष्ट्रीय जनता दल के व्यावसायिक प्रकोष्ठ के नव मनोनीत जिलाध्यक्ष अरुण कुमार साव उर्फ भगत का शेखपुरा
राष्ट्रीय जनता दल के व्यावसायिक प्रकोष्ठ के नव मनोनीत जिलाध्यक्ष अरुण कुमार साव उर्फ भगत का शेखपुरा में भव्य स्वागत किया। शुक्रवार को शहर के वीआईपी रोड स्थित एक सभागार में अरुण को उनके समर्थकों ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। इसके पहले अरुण साव पार्टी के अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष की जिम्मेवारी सम्भाल रहे थे। अरुण के समर्थकों में अमरदीप उर्फ गुडू साव ने बताया कि इनको पार्टी के व्यावसायिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी बीते 27 सितम्बर को पटना में प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सतीश गुप्ता, राजद आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष पी के चौधरी, प्रदेश महासचिव डॉ. प्रेम कुमार गुप्ता, पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रसाद यादव और पूर्व विधायक ओम प्रकाश पासवान की मौजूदगी में मनोनयन पत्र देकर दी गई। वहीं, अरूण कुमार साव ने पत्रकारों को बताया कि पार्टी ने जो हमें महत्वपूर्ण जिम्मेवारी सौंपी है उस पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा। जिलाध्यक्ष अरूण ने अपने प्रदेश अध्यक्ष के साथ पार्टी के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव, तेज प्रताप, प्रेमचन्द गुप्ता के प्रति आभार जताया है। इधर अरुण के स्वागत में पार्टी के शेखपुरा विधान सभा के पूर्व प्रत्याशी ललन कुमार साव, मो. चांद, आफताब आलम, नगर परिषद के पूर्व उप सभापति अजय कुमार मंटू, संजय साव, बहादुर साव, शंभू कुमार वर्मा, सूरज कुमार, अरविन्द साव, शंकर साव, अनिल कुमार यादव सहित कई लोग शामिल थे।