दबंगों ने घर पर चढ़ महिलओं को पीटा
शेखपुरा। बरबीघा प्रखंड के केवटी थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव में दबंगों ने महिलाओं के साथ मारपीट की। इसमें अन्य लोग भी जख्मी हो गए।
शेखपुरा। बरबीघा प्रखंड के केवटी थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव में दबंगों ने महिलाओं के साथ मारपीट की। इसमें अन्य लोग भी जख्मी हो गए। मारपीट की घटना एक बाइक सवार के द्वारा भैंस को धक्का मारने की वजह से घटी। दबंगों ने मैजिक गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। महिला का सिर फोड़ दिया। घायल महिला को ईलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया।
बताया जाता है कि दबंगों के खौफ से सभी लोग भागकर स्थानीय थाना आ गए हैं। वहां शिकायत की गई है । पुलिस के द्वारा भी कोई कार्रवाई नहीं की गई है। दबंगों के खौफ से सभी गांव के लोग डरे सहमे हुए हैं।
इस संबंध में राजेंद्र राम के द्वारा थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिसमें चंदन यादव, वीर मनी यादव, राजकुमार यादव, धर्मेंद्र यादव, अंकुर यादव सहित कई लोगों को नामजद करते हुए मारपीट करने, लड़की से छेड़खानी करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।