भाजपा ने भारत माता को वैभव के शिखर पर बैठाया
शेखपुरा में तीन दिनों तक चला भाजपा का प्रशिक्षण शिविर रविवार को संपन्न हो गया। अंतिम दिन बिहार सरकार के गन्ना मंत्री प्रमोद कुमार ने समापन सत्र को संबोधित किया। मंत्री ने कार्यकर्ताओं में जोश और उमंग भरते हुए कहा 2014 के बाद देश में जो बदलाव आया हैउसका असर अब चारों ओर दिखने लगा है।
जागरण संवाददाता, शेखपुरा :
शेखपुरा में तीन दिनों तक चला भाजपा का प्रशिक्षण शिविर रविवार को संपन्न हो गया। अंतिम दिन बिहार सरकार के गन्ना मंत्री प्रमोद कुमार ने समापन सत्र को संबोधित किया। मंत्री ने कार्यकर्ताओं में जोश और उमंग भरते हुए कहा 2014 के बाद देश में जो बदलाव आया है,उसका असर अब चारों ओर दिखने लगा है। पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने भारत की विरासत और गरिमा को फिर से लौटाने का काम किया है तथा भारत माता को वैभव एक शिखर पर बैठाया है। प्रशिक्षण में शामिल नेताओं और कार्यकर्ताओं को भाजपा का असली मतलब बताते हुए कहा भाजपा किसी परिवार या व्यक्ति को आगे नहीं बढ़ाता है, बल्कि यह देश को आगे बढ़ाने का काम करती है। यहां परिवार या व्यक्ति कोई मायने नहीं रखता। तभी तो घरों में बर्तन-बासन करने वाली और स्टेशन पर चाय बेचने वाले का बेटा देश का नेतृत्व कर रहा है। मंत्री ने कहा 1947 में स्वराज तो मिला मगर सुराज 2014 में मिला। इस तरह के प्रशिक्षण को अहम बताते हुए कहा इससे एक साथ बैठकर एक-दूसरे के विचारों का आदान-प्रदान करने का अवसर मिलता है साथ ही संगठन की मशीनरी को सक्रिय बनाए रखने का भी काम होता है। रविवार के प्रशिक्षण में पार्टी के जिला प्रभारी वीरेंद्र सिंह,हसीनूर रहमान,संजीत कुमार प्रभाकर,जिलाध्यक्ष प्रो सुधीर कुमार के अलावे मनोज कुमार सिंहा, राजीव कुमार सिंहा, विपिन मंडल,गौरव कुमार, जयशंकर कुमार शर्मा, अरविद कुमार, मुकेश कुमार, अरविद सिंह सहित बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।