सीएए को लेकर भाजपा ने चलाया जागरूकता अभियान
देश में लागू हुए नागरिकता कानून के समर्थन एवं उससे होने वाले बेहतर परिणामों के प्रति भाजपा ने ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाया। सोमवार को जिले के चेबाड़ा प्रखण्ड अन्तर्गत लहना पंचायत के कई गांवों में भाजपा की टीम ने जाकर सीएए के प्रति जागरूकता अभियान चलाया।
जागरण संवाददाता, शेखपुरा: देश में लागू हुए नागरिकता कानून के समर्थन एवं उससे होने वाले बेहतर परिणामों के प्रति भाजपा ने ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाया। सोमवार को जिले के चेबाड़ा प्रखण्ड अन्तर्गत लहना पंचायत के कई गांवों में भाजपा की टीम ने जाकर सीएए के प्रति जागरूकता अभियान चलाया।
इस दौरान भाजपा के जिला महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रेशमा भारती एवं प्रवक्ता राजीव कुमार सिन्हा ने लोगों के बीच कहा कि देश हित में लागू किए गए सीएए लोगों को नागरिकता दिलाने के लिए है। ना कि किसी की नागरिकता छीनने के लिए। प्रवक्ता राजीव ने लोगों के बीच कहा कि कुछ ओछी राजनीति करने वाले लोग देश में इसे दुष्प्रचार कर भ्रामक भ्रम पैदा कर अराजकता उत्पन्न करने का खतरनाक साजिश रच रहे हैं। जागरूकता अभियान में आईटी सेल के जिला प्रमुख गौरव कुमार, मिडिया प्रभारी मोहन सिंह, मंडल अध्यक्ष सुजीत कुमार, पंकज गुप्ता, मनोज कुमार तुफानी, माधव कुमार सहित कई भाजपाई शामिल थे।