यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bihar Heatwave : बिहार में प्रचंड गर्मी का तांडव, शेखपुरा के कई स्कूलों में बच्चे हुए बेहोश; मची अफरा-तफरी
प्रचंड गर्मी से बिहार के स्कूलों में बच्चों का हाल बेहाल है। शेखपुरा के बरबीघा प्रखंड के तीन स्कूलों में ...और पढ़ें

HighLights
- स्थानीय स्तर पर बच्चों का इलाज कराया गया
- इलाज के बाद बच्चों को वापस भेजा गया घर
जागरण संवाददाता, शेखपुरा। Bihar Heat Wave बरबीघा प्रखंड के तीन स्कूलों में बच्चों के बेहोश हो गए। बरबीघा प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रविंद्र कुमार राय ने बताया कि बरबीघा प्रखंड के मध्य विद्यालय उखदी, कन्या प्राथमिक विद्यालय सर्वा और जगदंबा उच्च विद्यालय सामस में बच्चे बेहोश हुए। उनको स्थानीय स्तर पर इलाज कराने के बाद घर भेज दिया गया है। सभी बच्चे खतरे से बाहर हैं।
उधर, मध्य विद्यालय उखदी के प्रधानाध्यापक रोहित कुमार ने बताया कि साढ़े नौ बजे क्लास में अचानक बच्चे बेहोश होने लगे। इसमें आठवीं क्लास की छात्रा प्रीति कुमारी, तीसरी क्लास का छात्र सतपाल कुमार और छठी क्लास का छात्र सचिन कुमार का नाम शामिल है।
फिलहाल सभी बच्चे खतरे से बाहर
Bihar News स्थानीय स्तर पर बच्चों का इलाज कराया गया और सभी बच्चों को घर भेज दिया गया है। सभी बच्चों की स्थिति चिकित्सक ने खतरे से बाहर बताया है।
इस संबंध में कन्या मध्य विद्यालय सर्वा के प्रधानाध्यापक विनय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके विद्यालय में आठवीं क्लास की प्रियंका, छठी क्लास की मुस्कान बेहोश हो गई। सभी खतरे से बाहर है।
यह भी पढ़ें-
