नेतृत्वहीनता के कारण टूट के रास्ते पर भूमिहार समाज
शेखपुरा। नेतृत्व विहिनता के कारण भूमिहार समाज की स्थिति नाजुक होती जा रही है। उपरोक्त बातें बरबीघा क
शेखपुरा। नेतृत्व विहिनता के कारण भूमिहार समाज की स्थिति नाजुक होती जा रही है। उपरोक्त बातें बरबीघा के टाउन हॉल में गुरुवार को भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष भूमिहार आशुतोष कुमार ने जन जागरूकता सभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि नेतृत्व विहीनता के कारण हम कमजोर होते जा रहे हैं, इसलिए भूमिहार ब्राह्मण को एकता के सूत्र में बांधने के लिए यह मेरा प्रयास है। हम अपने समाज को उस अधिकार को दिलाएंगे, जिसके लिए हम लगातार आन्दोलन करते आ रहे हैं। उन्होंने भाजपा, जदयू, कांग्रेस सहित विभिन्न पार्टियों के नेताओं पर प्रहार करते हुए कहा कि अगर भाजपाई, कांग्रेसी और जदयू सहित विभिन्न दलों के नेता यह सोचते हैं कि उनके पक्ष में भूमिहारों का वोट जाना उनकी मजबूरी है, तो यह सोचना बन्द कर दें क्योंकि भूमिहार समाज के युवा अब पूरी तरह से जागरूक हो चुके हैं। उन्होंने केन्द्र एवं राज्य सरकार को अगड़ी जाति का विरोधी बताते हुए कहा कि सरकार ने वोट बैंक की चाह में कई अनैतिक निर्णय लिए हैं। इस मौके पर प्रशुन्नै कुमार भल्लार, गुंजन भारद्वाज, विकास औलिया, विक्की ¨सह, प्रभाकर कुमार चिन्टु, सौरभ कुमार ने भी सभा को संबोधित किया। सभा के अंत में जिला कमेटी और प्रखंड कमेटी का गठन किया गया। जिसमें गुंजन भारद्वाज को जिलाध्यक्ष, राकेश कुमार को महासचिव एवं सुपाल कुमार को सचिव मनोनित किया गया।