तिरमुहानी मोड़ पर भामाशाह की प्रतिमा लगाई जाएगी
शेखपुरा : शेखपुरा में भामाशाह की आदमकद प्रतिमा लगाई जाएगी। इस प्रतिमा के लिए शहर के दो स्थान ¨चहित क
शेखपुरा : शेखपुरा में भामाशाह की आदमकद प्रतिमा लगाई जाएगी। इस प्रतिमा के लिए शहर के दो स्थान ¨चहित किए गए हैं। इसके लिए पहली प्राथमिकता में बाईपास के तिरमुहानी मोड़ को रखा गया है। दूसरी प्राथमिकता कॉलेज मोड़ को दिया गया है। यह निर्णय जिला तैलिक साहू समाज की बैठक में ली गई। बैठक में साहू समाज में शिक्षा तथा समाज सुधार पर बल देते हुए इसके लिए जनसंपर्क अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। तैलिक-साहू समाज की इस बैठक में संघ ने नए जिलाध्यक्ष का भी चुनाव किया गया। भाजपा के नेता राजेंद्र प्रसाद गुप्ता को सर्वसम्मति से तैलिक-साहू समाज का नया जिलाध्यक्ष चुना गया। बैठक की अध्यक्षता साहू समाज के पुराने लोगों में शामिल लखन साव ने की। बैठक में रामबिलास प्रसाद, सुरेंद्र साव, सुमन कुमार, ¨पटू कुमार, रामचंद्र साव, पारस साव, पंकज कुमार सहित बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। बैठक में सुरेंद्र साव के स्थान पर लोगों ने सर्वसम्मति से राजेंद्र प्रसाद गुप्ता को नया अध्यक्ष चुना। इस मौके पर साहू समाज को एकजुट करने तथा साहू समाज में फैली अशिक्षा व कुरीतियों के खिलाफ जन-जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। इस बाबत ने जिलाध्यक्ष राजेंद्र ने बताया कि एक महीने के भीतर जिला कमेटी का भी गठन किया जाएगा।