बेटी का घर बसाने आए परिजनों पर जानलेवा हमला
अपनी विवाहिता बेटी का घर बसाने आए पिता तथा उनके संबंधियों पर हमला ।
जागरण संवाददाता, शेखपुरा : अपनी विवाहिता बेटी का घर बसाने आए पिता तथा उनके संबंधियों पर जानलेवा हमला कर जख्मी कर दिया। यह घटना शेखपुरा थाना के कारे गांव में हुई। इस मामले को लेकर शेखपुरा थाना में कारे गांव के प्रमोद यादव तथा सुधीर यादव सहित अन्य के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत जिला के चेवाड़ा थाना के अस्थावां गांव के निवासी तथा जख्मी अर्जुन यादव ने दर्ज कराई है। जख्मी लोगों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने बताया कि अस्थावां गांव के अर्जुन यादव की बेटी प्रमिला देवी शेखपुरा थाना के कारे गांव के अर्जुन यादव संग ब्याही हुई है। बताया गया कि प्रमिला की शादी के बाद से ही ससुराल में पति तथा अन्य रिश्तेदार प्रमिला को बराबर प्रताड़ित करते थे। यह विवाद कथित रूप से दहे•ा की मांग को लेकर हो रहा था। बताया गया कि इसी विवाद को लेकर शनिवार को प्रमिला के पिता अर्जुन यादव अपने कुछ अन्य लोगों से साथ कारे गांव अपने दामाद के पास आए थे। इसी को लेकर कारे में पंचायती आयोजित की गई थी। इसी पंचायती में विवाद हो गया। पुलिस ने बताया कि पंचायती के दौरान हुए विवाद में ही कथित रूप लोगों ने बेटी के ससुराल आए अर्जुन यादव तथा उनके साथ आए अन्य लोगों पर हमला करके जख्मी कर दिया। पुलिस इस मामले की जांच शुरू कर दी है।