अपनी मांगों को लेकर आशा दीदियों ने सिविल सर्जन को घेरा
शेखपुरा : बुधवार को आशा दीदियों ने शेखपुरा सिविल सर्जन डॉ एमपी ¨सह का घेराव कर अपनी मांगों का ज्ञापन
शेखपुरा : बुधवार को आशा दीदियों ने शेखपुरा सिविल सर्जन डॉ एमपी ¨सह का घेराव कर अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा। असल में अपने आंदोलन के तहत बुधवार को आशा दीदियों ने सिविल सर्जन कार्यालय पर प्रदर्शन और घेराव का कार्यक्रम आयोजित किया था। जिस समय आशा दीदियां प्रदर्शन तथा घेराव के लिए सिविल सर्जन कार्यालय पर जमा हो रहीं थी । ठीक उसी समय सिविल सर्जन डॉ एमपी वहां पहुंच गए। सिविल सर्जन को सामने देखते ही हड़ताली आशा सिविल सर्जन को घेरकर नारेबाजी करनी शुरू कर दी। बाद में सिविल सर्जन ने आंदोलित आशा दीदियों को समझा-बुझाकर खुद अपना घेराव ़खत्म कराया। इस बाबत स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के नेता अनील कुमार ने बताया कि अपनी मांगों कि पूर्ति के लिए हड़ताल कर रहीं आशा दीदियों का आज के घेराव का कार्यक्रम पहले से तय था। बताया गया कि आशा दीदियों की हड़ताल से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवा प्रभावित हो रही है और इसका सबसे अधिक असर जननी बाल सुरक्षा योजना पर पद रहा है। बताया गया कि बुधवर को सिविल सर्जन कार्यालय के साथ जिला के सभी पीएचसी पर भी आशा दीदियों ने प्रदर्शन तथा घेराव आयोजित किया। आशा दीदियों ने अपने इस आंदोलन के माध्यम से खुद को सरकारी सेवक घोषित करने,सरकारी कर्मचारी घोषित होने तक न्यूनतम 18 हजार रूपया मानदेय तय करने तथा विभिन्न प्रोत्साहन राशि का समय पर भुगतान करने की मांग की है। बुधवार को सिविल सर्जन कार्यालय पर आयोजित घेराव-प्रदर्शन में नीलू कुमारी,रूबी कुमारी,संगीता कुमारी,नीलम कुमारी,मोनी कुमारी,¨पकी कुमारी,रेखा देवी,प्रेमलता देवी,बेबी देवी,सोनी देवी आदि भी शामिल हुईं।