आकांक्षा योजना के तहत कृषि वैज्ञानिक चले गांव की ओर
जागरण संवाददाता, शेखपुरा : कृषि कल्याण अभियान के तहत जिला कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिकों ने गां
जागरण संवाददाता, शेखपुरा : कृषि कल्याण अभियान के तहत जिला कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिकों ने गांव में पहुंच किसानों को प्रशिक्षित किया। कृषि विज्ञान केन्द्र के मुख्य कार्यक्रम समन्वयक डॉ. विनय मंडल के नेतृत्व में कृषि वैज्ञानिकों तथा कृषि विभाग में कार्यरत कई लोग जिले के बेलछी गांव में प्रशिक्षण शिविर लगाया। इस मौके पर कार्यक्रम समन्वयक डॉ विनय मंडल ने कहा कि मधुमक्खी पालन कर किसान आर्थिक स्थिति मजबूत बना सकते हैं। कृषि वैज्ञानिक ने कहा कि किसान पारम्परिक खेती के साथ साथ यदि समेकित कृषि प्रणाली अपना लें तो इसके बेहतर परिणाम सामने दिखने लेगेगें। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार की योजना आंकाक्षा के तहत जिले 25 गांव को गोद लेकर आंकाक्षी गांव घोषित किया गया है। जिसमें बेलछी गांव को भी शामिल किया गया है। बेलछी गांव के सार्वजनिक स्थल पर लगे प्रशिक्षण शिविर में कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिकों में डॉ. नवीन ने भी किसानों को खेती के साथ साथ मुर्गी पालन, मधुमक्खी पालन, मछली पालन, सुगन्धित पौधों की खेती, सब्जी उत्पादन, मशाले की खेती सहित कई अहम जानकारियां दी। किसान प्रशिक्षण शिविर में कृषि समन्वयक प्रशांत कुमार, किसान सालहाकर कुमारी शबनम, पैक्स अध्यक्ष सच्चिदानन्द ¨सह, प्रगतिशील किसानों में ¨पकू ¨सह, बजरंगी ¨सह, रामदास महतों, मनोज ¨सह, प्रवीण कुमार सहित कई किसान शामिल थे।