त्रुटि के बाद खेतों का फिर से होगा सर्वे
शेखपुरा । जिला में खेतों के हुए सर्वे में बड़ी तकनीकी खामी सामने आई है। कृषि विभाग अब दोबारा सर्वे का काम करेगी। इसकी जानकारी जिला कृषि पदाधिकारी ने दी। खेतों का सर्वे हर खेत को पानी योजना के तहत किया जाना है।
By JagranEdited By: Published: Sat, 19 Sep 2020 10:24 PM (IST)Updated: Sun, 20 Sep 2020 05:09 AM (IST)
शेखपुरा । जिला में खेतों के हुए सर्वे में बड़ी तकनीकी खामी सामने आई है। कृषि विभाग अब दोबारा सर्वे का काम करेगी। इसकी जानकारी जिला कृषि पदाधिकारी ने दी। खेतों का सर्वे हर खेत को पानी योजना के तहत किया जाना है। जानकारी में बताया गया सर्वे में कई तरह की गड़बड़ी सामने आई है। सर्वे का काम सिर्फ खेतों का करना था मगर कर्मियों ने ग्रामीण इलाकों में नहर,नदी,पोखर,तालाब यहां तक कि घरों-दुकानों का भी सर्वे कर डाला। सर्वे कि जो रिपोर्ट आई है उसमें 48 प्रतिशत जमीन को गैर कृषि योग्य भूमि बताया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें