हमले का आरोपित गिरफ्तार
पुलिस ने समूचे जिले में छापेमारी अभियान चलाकर ग्यारह लोगों को गिरफ्तार किया है।
By JagranEdited By: Published: Sun, 17 Dec 2017 03:02 AM (IST)Updated: Sun, 17 Dec 2017 03:02 AM (IST)
शेखपुरा। पुलिस ने समूचे जिले में छापेमारी अभियान चलाकर ग्यारह लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में पुलिस टीम पर हमला करने वाले तीन आरोपित भी शामिल हैं। पुलिस पर हमला करने वाले तीनों (सुनैना यादव, बबलू कुमार तथा संतोष कुमार) को छठीयारा गांव से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि तीन महीने पहले छठीयारा गांव में बदमाशों ने करंडे थाना की पुलिस टीम पर हमला कर दिया था। छापेमारी में जिला के विभिन्न थाना क्षेत्रों से आठ अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें