दशहरा को लेकर 102 स्टैटिक सहित 125 मजिस्ट्रेट तैनात
शेखपुरा। दशहरा पूजा को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा का ऐसा ब्लू¨प्रट तैयार किया है जिससे गड़बड़ी करने
शेखपुरा। दशहरा पूजा को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा का ऐसा ब्लू¨प्रट तैयार किया है जिससे गड़बड़ी करने वालों को कोई मौका नहीं मिलेगा। दशहरा पूजा में विधि-व्यवस्था को नियंत्रण में रखने के लिए 125 मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। इसमें 102 मजिस्ट्रेटों को चिन्हित स्थान पर स्टैटिक किया गया है। इसके अतिरिक्त किसी भी विशेष परिस्थिति से निबटने के लिए 23 अतिरिक्त मजिस्ट्रेटों को रिजर्व रखा गया है। दशहरा को लेकर शेखपुरा और बरबीघा में अलग-अलग नियंत्रण कक्ष बनाये गए हैं। यह नियंत्रण कक्ष 16 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक काम करेगा। इसके अलावा शेखपुरा और बरबीघा के शहरी क्षेत्र में अलग से मेला लगने वाले क्षेत्र में तीन-तीन सहायता केंद्र खोले गए हैं। दशहरा के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निबटने के लिए अस्पताल तथा दमकल विभाग को अलर्ट पर रहने का निर्देश दिए गए हैं। आपात स्थिति से निबटने के लिए पुलिस की क्विक रिस्पांस टीम का भी गठन किया गया है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि दशहरा को लेकर डीएम और एसपी ने संयुक्त आदेश जारी कर दिया है। इसमें जिले के सभी अधिकारी और कर्मी के साथ पुलिस की भी छुट्टी रद कर दी गई है। दशहरा में जिले के दोनों शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में भी प्रशासन की पैनी निगाह है। वैसे सुदूर गांवों में जहां दशहरा पूजा होती है वहां भी मजिस्ट्रेट और पुलिस बल को तैनात किया गया है। विधि-व्यवस्था की निगरानी के लिए जिले को दो जोन शेखपुरा और बरबीघा में बांटा गया है। विधि-व्यवस्था का संपूर्ण प्रभार एडीएम जवाहर लाल को दिया गया है। बताया गया कि अकेले शेखपुरा शहरी क्षेत्र में 31 और बरबीघा में 17 संवेदनशील स्थानों पर मजिस्ट्रेट लगाये गए हैं।