Move to Jagran APP

पौधरोपण से विश्व का होगा कल्याण

पौधा लगाएं वृक्ष बचाएं अभियान के तहत शनिवार को पिपराही प्रखंड कार्यालय परिसर में पौधरोपण किया गया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 22 Jul 2018 12:24 AM (IST)Updated: Sun, 22 Jul 2018 12:24 AM (IST)
पौधरोपण से विश्व का होगा कल्याण
पौधरोपण से विश्व का होगा कल्याण

शिवहर। पौधा लगाएं वृक्ष बचाएं अभियान के तहत शनिवार को पिपराही प्रखंड कार्यालय परिसर में पौधरोपण किया गया। इस दौरान बीडीओ संजीत कुमार मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष मुकुल ¨सह, भाजपा नेता योगेन्द्र प्रसाद गुप्ता सहित अन्य ने पौधे लगाए। कहा कि दैनिक जागरण का यह अभियान संपूर्ण विश्व के लिए कल्याणकारी है। आज सारी दुनिया पर्यावरण पर उत्पन्न संकट से ¨चतित है जिसका एकमात्र निदान पौधरोपण है जिसका महत्व अब दुनिया के लोग समझने लगे है। दैनिक जागरण के इस मुहिम का असर अब गांव गंवई के लोगों पर भी होने लगा है। मुकुल ¨सह ने कहा कि पौधे हमारे सबसे बड़े मित्र हैं। वृक्षों से हमें प्राणवायु मिलती है, जो अनमोल है। हर नागरिक का कर्तव्य है कि न सिर्फ पौधे लगाए बल्कि वृक्षों का संरक्षण भी करे। वहीं भाजपा नेता योगेन्द्र प्रसाद गुप्ता ने कहा कि मेरी राय में हर नागरिक को पौधरोपण करना अनिवार्य कर देना चाहिए। वहीं जागरण की इस मुहिम को आँखें खोलनेवाला बताया। मौके पर रामनाथ पटेल, दहाऊर मंसूरी, गुड्डू कुमार, शत्रुघ्न ठाकुर, विनय कुशवाहा, रामनाथ साह, विश्वनाथ राऊत एवं शिवेंद्र कुमार सहित अन्य मौजूद थे। वहीं दूसरी ओर अरुणा हॉस्पिटल परिसर में डॉ. सूरज कुमार एवं बैंककर्मी शत्रुघ्न कुमार, पंकज कुमार, अजबलाल राय ने आम का पेड़ लगाकर जनमानस को पौधरोपण का संदेश दिया। बताया कि पौधे तो विषशोषक है। हमारे द्वारा उत्सर्जित कार्बनडायक्साईड को अवशोषित कर जीवनरक्षक ऑक्सीजन देते हैं जो हमें दिखाई भी नहीं देता है। इस तरह गुपचुप प्राणवायु देनेवाले पौधों के हम सभी कर्जदार हैं। हमें ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने चाहिए। दैनिक जागरण के इस अभियान का प्रभाव आमजन पर भी दिख रहा है, लोग स्वयं के स्तर से भी पौधरोपण करने में जुट गए हैं।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.