आपसी विवाद में महिला को मारी गोली
डुमरी कटसरी के श्यामपुर भटहां थाना क्षेत्र के लालगढ़ योगिया गांव में महिला को गोली मारी घायल कर दिया। वहीं अपराधी भाग निकला।
शिवहर। डुमरी कटसरी के श्यामपुर भटहां थाना क्षेत्र के लालगढ़ योगिया गांव में महिला को गोली मारी घायल कर दिया। वहीं अपराधी भाग निकला। जख्मी महिला सिकली देवी पति सत्येंद्र राम को सदर अस्पताल शिवहर लाया गया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद मुजफ्फरपुर रेफर किया गया। जानकारी के मुताबिक पीड़ित महिला को वहां से भी चिकित्सकों ने पटना रेफर कर दिया। इधर घटना की सूचना पाकर एसडीपीओ राकेश कुमार, थानाध्यक्ष शैफ अहमद खां सहित अन्य लालगढ़ योगिया पहुंचे। जहां घटनास्थल का निरीक्षण किया। वहां ऐसा कुछ नहीं मिला। बताया गया कि पड़ोसी से विवाद हुआ था जिसने रात में गोली मार दी और फरार हो गया। जख्मी महिला के बाएं कंधे के पास गोली लगी है वहीं स्थिति नियंत्रण में बताई गई है। थानाध्यक्ष शैफ अहमद खां ने बताया कि पीड़िता के फर्द बयान के बाद ही घटना की सच्चाई का पता चलेगा। वहीं पुलिस अपने स्तर से भी मामले की जांच कर रही है।