Move to Jagran APP

यज्ञ के प्रथम दिन निकली विशाल कलश शोभायात्रा

प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार भी कुशहर राजदेवी चौक पर संतोषी माता पूजन यज्ञ का आयोजन किया गया है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 15 Nov 2019 11:53 PM (IST)Updated: Sun, 17 Nov 2019 06:11 AM (IST)
यज्ञ के प्रथम दिन निकली विशाल कलश शोभायात्रा
यज्ञ के प्रथम दिन निकली विशाल कलश शोभायात्रा

शिवहर। प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार भी कुशहर राजदेवी चौक पर संतोषी माता पूजन यज्ञ का आयोजन किया गया है। आज प्रथम दिन आयोजन समिति के नेतृत्व में विशाल कलश यात्रा निकाली गई। यज्ञ स्थल से चलकर पांच सौ इक्कावन कन्याओं का समूह डुब्बा घाट स्थित बागमती नदी से जलबोझी कर पुन: यज्ञ स्थल पहुंची। इस बीच जय माता दी संतोषी माता की जय के नारे गूंजते रहे। कलशयात्रा के साथ ही शिवहर - मुजफ्फरपुर पथ स्थित कुशहर सहित अन्य गांवों में भक्ति- भाव का संचार हो गया है। वहीं दुकान व झूला, सांस्कृतिक कार्यक्रम के मंच आदि बनने प्रारंभ हो गए हैं। पूजा समिति के अध्यक्ष रामाधार राय ने बताया कि 15 नवंबर से 22 नवंबर तक चलनेवाले इस यज्ञ में हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है वहीं लोगों में आध्यात्मिक चेतना का विकास होता है। मौके पर आयोजन समिति के उपाध्यक्ष वीरेंद्र राय, सचिव शालीग्राम राय, कोषाध्यक्ष मनोज कुमार, संचालक फुलगेन राय, व्यवस्थापक रामा राय सदस्य संजय कुमार, मिटू कुमार, फूला राय सहित अन्य को सक्रिय देखा गया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.