Move to Jagran APP

हर घर लहराएगा तिरंगा, मनेगा आजादी का अमृत महोत्सव

शिवहर। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत जिले में घर-घर तिरंगा लहराएगा।

By JagranEdited By: Published: Thu, 11 Aug 2022 12:52 AM (IST)Updated: Thu, 11 Aug 2022 12:52 AM (IST)
हर घर लहराएगा तिरंगा, मनेगा आजादी का अमृत महोत्सव
हर घर लहराएगा तिरंगा, मनेगा आजादी का अमृत महोत्सव

शिवहर। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत जिले में घर-घर तिरंगा लहराएगा। इसके तहत विभिन्न सामाजिक संगठन, राजनीतिक दल और आम जनता द्वारा तैयारियां जारी हैं। इन सबके बीच सरकारी स्तर पर भी तैयारी की जा रही हैं। इसके तहत जिले के सभी पंचायतों में 13 व 14 अगस्त को विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा। जिसमें स्वतंत्रता संग्राम पर चर्चा की जाएगी। वहीं, 13 से 15 अगस्त तक सभी पंचायत भवन, वार्ड स्तर पर नल- जल पानी टंकी, सार्वजनिक भवन, मनरेगा भवन व एक -एक सरकारी भवन पर तिरंगा फहराया जाएगा। जिला पंचायती राज विभाग द्वारा पंचायतों में मुखिया और वार्डों में वार्ड सदस्य को झंडोत्तोलन की जिम्मेदारी दी गई हैं। स्कूलों में चलाया जा रहा जागरूकता अभियान

loksabha election banner

हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा जिला मंत्री डॉ. नूतन सिंह, सरकारी -गैर सरकारी स्कूलों में जागरूकता अभियान चला रही है। इसके तहत वह बच्चों को आजादी के महत्व की जानकारी दे रही है। साथ ही बच्चों को घरों पर तिरंगा लहराने के लिए प्रेरित कर रही है। डॉ. सिंह ने बताया कि, बच्चे ही देश के भविष्य है। वह जागरूक होंगे तो अभिभावक भी जागरूक होंगे। ऐसे में बच्चों को हर घर तिरंगा अभियान के प्रति जागरूक किया जा रहा है। बताते चलें कि, वह दलित बस्तियों में घर-घर जाकर लोगों से तिरंगा फहराने की अपील कर रही है। साथ ही उनके बीच तिरंगा भी बांट रही है। जिला जज ने आजादी का अमृत महोत्सव को यादगार बनाने की अपील जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष सह जिला एवं सत्र न्यायाधीश धर्मशील श्रीवास्तव ने आजादी के 75 वर्ष पूरा होने पर मनाए जा रहे अमृत महोत्सव को अभूतपूर्व व यादगार बनाने की अपील की है। साथ ही न्यायिक पदाधिकारियों और कर्मियों तथा अधिवक्ता संघ के सदस्यों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील की है। सभी पैनल अधिवक्ताओं, पारा विधिक स्वयं सेवकों व कर्मचारियों को भी निर्देशित किया है कि, वे पूरे जिले में घर-घर तिरंगा मुहिम के प्रति लोगों को जागरूक करें। विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सह अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश निशीत दयाल ने बताया है कि जिला जज द्वारा सभी न्यायिक पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि, अपने स्तर से आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा मुहिम को बढ़ाएं। साथ ही अपने स्तर से लोगों को अभियान को शानदार तरीके से मनाने के लिए प्रेरित करें।

सचिव ने बताया कि, प्राधिकार से जुड़े लोगों को आजादी के महत्व एवं आजादी की प्राप्ति में स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान के प्रति जागरूक करने का निर्देश दिया गया है। ताकि लोगों को आजादी के महत्व एवं कीमत दोनों का अहसास हो। साथ ही आजादी के बाद देश की प्रगति और सफर पर गर्व करें। प्राधिकार के सचिव निशीत दयाल ने बताया है कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत जागरूकता तथा विधिक अधिकारों से अवगत कराने के लिए पूरे जिले में व्यापक अभियान चलाया गया था। जिसका परिणाम काफी सार्थक व सराहनीय रहा है। प्राधिकार ने हर घर तिरंगा मुहिम से जुड़ने के लिए जिलेवासियों से अपील की है। गांवों में भाजपाइयों ने चलाया अभियान

पुरनहिया। भाजपा मंडल अध्यक्ष शिवलला सिंह के नेतृत्व में पुरनहिया के इलाकों में लगातार आजादी का अमृत महोत्सव के तहत तिरंगा लहराने को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। गांव-गांव तक बैठक का आयोजन कर लोगों को तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इस क्रम में बुधवार को भी अभियान जारी रहा। इस दौरान लोगों से 13 अगस्त को तिरंगा यात्रा में शामिल होने की भी अपील की गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.