गरीबों के सच्चे हमदर्द थे जननायक
शिवहर। छात्र राजद जिला इकाई के तत्वावधान में पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कर्पूरी ठाकुर की 95 वीं जयंती मुख्यालय स्थित पार्टी कार्यालय में मनाई गई।
शिवहर। छात्र राजद जिला इकाई के तत्वावधान में पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कर्पूरी ठाकुर की 95 वीं जयंती मुख्यालय स्थित पार्टी कार्यालय में मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे छात्र राजद जिलाध्यक्ष संजीत कुमार मंडल ने कहा कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कर्पूरी ठाकुर गरीबों के सच्चे हमदर्द थे। इसलिए इन्हें जननायक कहा गया। वे तमाम उम्र गरीबों के हक की आवाज उठाते रहे और गरीबों को वाजिब हक दिलाया भी। चुंकि उन्होंने गरीबी को खुद होगा भी था इसलिए उसकी पीड़ा से वे वाकिफ थे। वहीं दुनियावी चकाचौंध से दूर सादा जीवन उच्च विचार का सतत पालन भी किया। जयंती समारोह में उनके •ामाने और की वर्तमान सरकार से तुलना की गई। वार्ताओं ने कहा कि आज शासन - प्रशासन नाम की कोई चीज दिखाई नहीं दे रही। वहीं राजनेता अपना मूल कर्तव्य भूलकर बेतुके बयानबाजी में भरोसा करने लगे हैं। जो राजनीतिक क्षरण का परिचायक है। इससे बचने की जरूरत बताई गई वहीं लोकहित के प्रति संवेदनशील होने की नसीहत दी गई। जयंती के मौके पर जननायक कर्पूरी ठाकुर के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। वहीं उनके आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया गया। मौके पर छात्र राजद जिला उपाध्यक्ष ¨प्रस यादव, गुफरान आलम, शमशाद आलम, बिजली पांडेय, रवि कुमार, रौशनआरा, कार्यालय प्रभारी ध्रुवकांत झा, विश्वनाथ प्रसाद मधुकर, रामचंद्र गुप्ता एवं अभिषेक यादव सहित अन्य मौजूद थे।