पार्क के रुप में विकसित होगा समाहरणालय मैदान
मुख्यालय स्थित समाहरणालय मैदान अब आकर्षक पार्क में तब्दील हो जाएगा।
By JagranEdited By: Published: Tue, 06 Nov 2018 07:49 PM (IST)Updated: Tue, 06 Nov 2018 07:49 PM (IST)
शिवहर। मुख्यालय स्थित समाहरणालय मैदान अब आकर्षक पार्क में तब्दील हो जाएगा। इसकी तैयारी डीएम अरशद अजीज के निर्देशन में प्रारंभ कर दिया गया है। मंगलवार को इसकी शुरुआत शिवहर विधायक मो. शर्फुद्दीन सहित अन्य गणमान्य द्वारा पौधरोपण कर किया गया। बताया गया कि बैंक ऑफ बड़ौदा के सौजन्य से मैदान को सुंदर उद्यान का रुप दिया जाएगा। इसमें पाम ट्री सहित अन्य छायादार पौधे चारों किनारे लगाए जाएंगे। वहीं पुष्प उद्यान, स्ट्रीट लाइट, फव्वारा सहित पाथ- वे भी बनाया जाएगा। मौके पर डीडीसी मो. वारिस खान, वरीजिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी मनन राम, वरीय उपसमाहर्ता डॉ. अनिल कुमार दास, जिला भू- अर्जन पदाधिकारी आलोक कुमार, बैंक ऑफ बड़ौदा के वरीय शाखा प्रबंधक कुमार भास्कर सहित अन्य मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें