नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ प्रारंभ, निकली कलश शोभा यात्रा
पुरनहिया प्रखंड मुख्यालय स्थित बेदौल बाज गांव में नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ को लेकर मंगलवार की सुबह भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई।
शिवहर। पुरनहिया प्रखंड मुख्यालय स्थित बेदौल बाज गांव में नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ को लेकर मंगलवार की सुबह भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। यज्ञ स्थल चंद्रकिशोर ¨सह के आवास से सैकड़ों की संख्या में कुंवारी कन्याएं मदन छपरा स्थित पोखर से कलश भरा वहीं पुन: यज्ञस्थल पहुंची। जहां वैदिक विधान के साथ पूजन किया गया। उक्त शोभा यात्रा में गाजे बाजे के साथ गूंज रहे गायत्री मंत्र की धुन से श्रद्धालुओं में भक्ति भाव का संचार होता दिखा। तीन दिनों तक चलनेवाले इस गायत्री महायज्ञ में नियमित देवपूजन , हवन, के अतिरिक्त संध्या में संगीतमय प्रवचन भी होगा। इसके लिए पधारे शांतिकुंज हरिद्वार प्रतिनिधि धर्मेंद्र कुमार ¨सह ने बताया प्रत्येक गृह में देवोपासना एवं गांव गांव में यज्ञ के माध्यम से ही व्यक्ति निर्माण, परिवार निर्माण समाज निर्माण एवं राष्ट्र का निर्माण संभव है। मानव में देवत्व का उदय, बच्चों में संस्कार भरना माता पिता एवं समाज का ही दायित्व है। इसके लिए सभ्य सुसंस्कृत समाज का निर्माण आवश्यक है। उक्त कलश शोभायात्रा का नेतृत्व चंद्रकिशोर ¨सह, सीताराम ¨सह, विन्देश्वरी ¨सह, सूर्यकिशोर ¨सह, देवेन्द्र ¨सह, उपेन्द्र ¨सह, जगत नारायण ¨सह, अरुण कुमार ¨सह, रामदिनेश ¨सह, अशोक कुमार ¨सह, रामप्रवेश ¨सह एवं दिनेश ठाकुर सहित तमाम गायत्री परिवार सदस्य ने किया। जबकि कलश यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण भी शामिल हुए।