विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 05, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बस व रेल सुविधा को लेकर चलाया हस्ताक्षर अभियान

By Edited By:
Published: Wed, 05 Oct 2016 02:51 AM (IST)

शिवहर में सरकारी बस तथा रेल की सुविधा शुरू कराने की मांग को लेकर आदोलन कर रहे संघर्षशील युवा अधिकार ...और पढ़ें

News Article Hero Image

शिवहर । शिवहर में सरकारी बस तथा रेल की सुविधा शुरू कराने की मांग को लेकर आदोलन कर रहे संघर्षशील युवा अधिकार मंच ने जीरो माईल के समीप हस्ताक्षर (जनमत संग्रह ) अभियान का मंगलवार को शुभारंभ किया। हस्ताक्षर अभियान शुरू करने पर पहले नुक्कड़ सभा का आयोजन भी किया। कहा सरकारी बस एवं रेल की सुविधा जिले में कराने को लेकर मंच द्वारा हो रहे आदोलन में शिवहर के लोगो से सहयोग अपेक्षित है। नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए मंच संयोजक आदित्य कुमार ने बिहार सरकार तथा भारत सरकार से सरकारी बस एवं रेल परिचालन की सुविधा शिवहर में शुरू कराने का माग किया। वहीं मंच के मुकुन्द प्रकाश मिश्र ने कहा की सरकार को उन्हीं इन दोनों मागो को नहीं माना तो आदोलन और तेज किया जाएगा। हस्ताक्षर अभियान में पहले दिन 1028 लोगों ने हस्ताक्षर किया। अभियान में लोग बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं। वही आज हस्ताक्षर अभियान में हस्ताक्षर करने को लेकर लोगों की कतारें लगी रही। मौके पर मंच के रवी वर्मा विक्की गुप्ता, अरविंद कुमार श्रीवास्तव, विशाल पटेल, समीर कुमार झा, मो. नूर आलम मौजूद थे।