पूंजीपतियों की हितैषी है वर्तमान सरकार
अखिल भारतीय असंगठित कामगार संघ के तत्वावधान में जिला कांग्रेस पार्टी कार्यालय में शुक्रवार को बैठक हुई।
शिवहर । अखिल भारतीय असंगठित कामगार संघ के तत्वावधान में जिला कांग्रेस पार्टी कार्यालय में शुक्रवार को बैठक हुई। अध्यक्षता कामगार संघ जिलाध्यक्ष चंदन कुमार ¨सह उर्फ मुन्ना ¨सह ने की। इस दौरान संघ के अध्यक्ष अरविन्द ¨सह अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी सदस्य अजय कुमार, रंजन कुमार, विजय चट्टान, शिवहर कांग्रेस प्रभारी विजेन्द्र यादव, शिवहर कांग्रेस जिलाध्यक्ष मो. असद, सीतामढी कामगार संघ जिलाध्यक्ष असेश्वेर राय, मुजफ्फरपुर संघ जिलाध्यक्ष मो. सोऐब एवं प्रमोद ¨सह को सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि अरविन्द ¨सह ने कहा कि एकमात्र कांग्रेस ही ऐसी पार्टी है जिसने आजादी के बाद मजदूरों के हित में बहुत सारे बिल लाए। नरेगा जैसी बहुत सी ऐसी योजनाएं हैं जिससे गरीबों की स्थिति बदली है। कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी हमेशा मजदूरों से मिलकर उनकी समस्याओं के निदान की ¨चता करते हैं। कांग्रेस पार्टी गरीब, मजदूर, रिक्शाचालक, ठेला चालकों जैसों जरुरतमंदों के लिए अनेकानेक योजनाएं चलाई हैं। लेकिन आज पूंजीपतियों के हितैषी मोदी सरकार गरीबों को और भी गरीब करने में लगी है। शक्ति परियोजना से जुड़ने का आह्वान किया नहीं 03 फरवरी 19 को पटना के गांधी मैदान में आयोजित राहुल गांधी की सभा में शामिल होने का आह्वान किया। वहीं अजय कुमार चौधरी ने कहा कि वर्तमान सरकार में एक भी विकास के कार्य नहीं हुए हैं। राफेल विमान खरीदने में सरकारी राशि की भारी लूट की गई है जो दुनिया जानती है। वहीं जिलाध्यक्ष मो. असद ने कहा कि मोदी सरकार किसान, मजदूर एवं युवाओं की विरोधी है। कहा कि ऐसी विकास विरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने की जरूरत है। वहीं कांग्रेस को मजबूत करने एवं राहुल गांधी को देश का युवा पीएम बनाने की अपील की। वहीं आह्वान किया कि गांव से लेकर शहर तक से हजारों की संख्या में हम सभी कार्यकर्ता 3 फरवरी को राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की रैली में पटना चलेंगे। जबकि जिला प्रवक्ता मुकेश कुमार ¨सह ने मोदी सरकार पर तंज कहते हुए कहा कि अपनी हर सभा में मोदी जी कहते थे कि अच्छे दिन आने वाले हैं। लेकिन दिल्ली के राष्ट्रीय अधिवेशन के बाद से अच्छे दिन का नारा छोड़ दिए हैं। क्योंकि उन्हें मालूम चल गया है कि अच्छे दिन तो लाए नहीं इसलिए देश की जनता नारा•ा है। धन्यवाद ज्ञापन कामगार संघ जिलाध्यक्ष चंदन कुमार ¨सह ने किया। मौके पर अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष मो. नसीम अख्तर, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सह मुखिया डोमा साह, राकेश कुमार ¨सह, मो. जुफ्लेआर आलम, पूर्व जिला पार्षद मो. इजहारूल हक, प्रमोद राय, ध्रुवनारायण ¨सह, ¨बदा चौधरी नगर अध्यक्ष जागा राम, नवल किशोर ¨सह एवं तेजू पंडित सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद थे।