बाढ़ को लेकर विशेष सावधानी आवश्यक
शिवहर। शुक्रवार को बाढ़ सुरक्षा सप्ताह 2019 के तहत प्रखंड मुख्यालय स्थित जन सभागार में प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान संभावित बाढ़ के दौरान उत्पन्न समस्याओं से निबटने के गुर सिखाए गए।
शिवहर। शुक्रवार को बाढ़ सुरक्षा सप्ताह 2019 के तहत प्रखंड मुख्यालय स्थित जन सभागार में प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान संभावित बाढ़ के दौरान उत्पन्न समस्याओं से निबटने के गुर सिखाए गए। सीओ रामकुमार पासवान ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। कहा कि बाढ़ एक ऐसी आपदा है इस पूर्व तैयारी अति आवश्यक है। सावधान किया कि बाढ़ के दौरान सर्पदंश, संक्रमणजनित रोग, महामारी सहित अन्य तरह की समस्याएं उत्पन्न होती है। जिससे बचाव के लिए तत्पर रहना जरूरी है। उन्होंने बताया कि बाढ़ के बहते पानी में पैदल न चलें। पानी में डूबे रास्ते पर गाड़ी न चलाएं।
कोई वैकल्पिक रास्ता ढूंढे। वहीं कहा कि सड़कों पर एक फुट पानी होने पर गाड़ी से नियंत्रण खो सकते हैं। बढ़ते पानी में अगर आपकी गाड़ी रुक जाए या बंद हो जाए तो गाड़ी छोड़कर ऊंचे स्थान पर चले जाएं। वहीं गिरे हुए बिजली के तार का संपर्क पानी से हो तो वह मौत का कारण हो सकता है। इसके अलावा बाढ़ के दिनों में पानी के साथ बहकर सांप जैसा घातक
जानवर आपके घर में घुस सकता है। ऐसे में उनसे भी सावधान रहने की सलाह दी गई। वैसी स्थिति में आस-पास के वृद्धों, बच्चों एवं दिव्यांगों की मदद करें। मौके पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी चंद्रप्रकाश मिश्र, जीपीएस बलिराम प्रसाद, अंचल निरीक्षक ईश्वरचंद्र प्रसाद, राजस्व कर्मचारी बालाजी प्रसाद, नीतेश्वर वर्मा, अजय कुमार वर्मा, अंचल नाजिर ठाकुर धीरेंद्र सिंह, अविनाश कुमार पांडेय सहित सैकड़ों प्रतिभागी मौजूद रहे।