शराब डिलेवरी देने से पहले दबोचा गया धंधेबाज
पुरनहिया। स्थानीय पुलिस ने गुप्त सूचना पर होम डिलेवरी के लिए जा रहे एक शराब धंधेबाज को दबोच लिया। जिसकी पहचान पुरनहिया निवासी सुशील मंडल के रुप में हुई है।
By JagranEdited By: Published: Sat, 08 Jun 2019 11:39 PM (IST)Updated: Mon, 10 Jun 2019 06:38 AM (IST)
पुरनहिया। स्थानीय पुलिस ने गुप्त सूचना पर होम डिलेवरी के लिए जा रहे एक शराब धंधेबाज को दबोच लिया। जिसकी पहचान पुरनहिया निवासी सुशील मंडल के रुप में हुई है। वहीं उसके पास से 300 एमएल की दो बोतल नेपाल निर्मित सौंफी शराब बरामद हुई। थानाध्यक्ष विजय कुमार यादव ने बताया कि पकड़े गए धंधेबाज को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उक्त छापेमारी में अवर निरीक्षक रामनरेश साह, अलवेश्वर राम सहित अन्य पुलिस बल शामिल थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें