विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शिवहर : रात में प्रेमी मिलने आया, सुबह बिस्तर पर मिली युवती की लाश, गिरफ्तार

Published: Tue, 15 Sep 2026 09:02 PM (IST)

शिवहर के हिरम्मा थाना क्षेत्र में एक युवती की गला दबाकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने प्रेम प्रसंग के ...और पढ़ें

इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।

इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।

संवाद सहयोगी तरियानी/पोझियां (शिवहर)। हिरम्मा थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर गला दबाकर एक युवती की हत्या कर दी गई। युवती के बिस्तर पर उसका शव मिलने व गर्दन पर काला निशान मिलने के बाद हड़कंप मच गया।

सूचना के बाद मौके पर पहुंची हिरम्मा थाने की पुलिस ने मामले की जांच की। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका की मां के फर्द बयान के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तरियानी थाना क्षेत्र के पचरा निवासी सह युवती के प्रेमी राजा कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। जिससे पूछताछ जारी है।

हिरम्मा थानाध्यक्ष उपेंद्र कुमार ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग का हैं। प्रेमी को गिरफ्तार किया गया है। जिससे पूछताछ जारी है। बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही मौत की वजहें स्पष्ट हो पाएंगी।

जानकारी के अनुसार मृतका के पिता की मौत हो गई हैं। वह अपनी मां व दादा के साथ रहती थी। उसका राजा कुमार से प्रेम प्रसंग चल रहा था। राजा कुमार अक्सर देर शाम उससे मिलने आता था।

इस क्रम में वह सोमवार की रात भी आया था। मंगलवार की सुबह देर तक सोए रहने के बाद उसकी मां जब कमरे में दाखिल हुई तो वह मृत मिली। उसके गले पर काला निशान मिला।

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष उपेंद्र कुमार के नेतृत्व में हिरम्मा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने स्वजन सहित आसपास के लोगों से घटना की जानकारी ली।

मृतका की मां ने राजा कुमार पर गला दबाकर बेटी की हत्या का आरोप लगाया। मृतका की मां के अनुसार मृतका के प्रेमी ने देर रात घर में घुसकर गला दबाकर उसकी बेटी की हत्या कर दी और फरार हो गया।