विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शिवहर की ट्रैफिक पुलिस बॉडी वार्न कैमरे से लैस, अब सड़क की हर गतिविधि पर रहेगी नजर

Published: Mon, 17 Aug 2026 05:24 PM (IST)

Sheohar Traffic Update: शिवहर ट्रैफिक पुलिस अब बॉडी वार्न कैमरों से लैस हो गई है, जिससे सड़क पर होने वाली ...और पढ़ें

डीएसपी ट्रैफिक ने सिपाहियों को बॉडी वार्न कैमरे उपलब्ध कराकर इसके उपयोग का प्रशिक्षण दिया। फोटो: जागरण

डीएसपी ट्रैफिक ने सिपाहियों को बॉडी वार्न कैमरे उपलब्ध कराकर इसके उपयोग का प्रशिक्षण दिया। फोटो: जागरण 

जागरण संवाददाता, शिवहर। Sheohar Traffic Police: जिले में अब ट्रैफिक पुलिस बॉडी वार्न कैमरे से लैस हो गई है। इन कैमरों के जरिए पुलिस सड़क पर होने वाली हर गतिविधि को रिकार्ड करेगी।

ट्रैफिक पुलिस की यह तकनीकी पहल उनके कार्य को आसान बनाने के साथ नागरिकों के लिए सुरक्षित सड़क परिवहन सुनिश्चित करने में भी मदद करेगी।

सिपाहियों को दिया प्रशिक्षण

डीएसपी ट्रैफिक भाई भरत कुमार ने ट्रैफिक सिपाहियों को बॉडी वार्न कैमरे उपलब्ध कराकर इसके उपयोग का प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण के बाद सिपाहियों को ड्यूटी पर तैनात कर दिया गया है।

डीएसपी ने सिपाहियों को कैमरे के उपयोग की विधि की जानकारी दी और इसके बाद उन्हें सड़क पर ड्यूटी के लिए लगाया गया। डीएसपी ट्रैफिक भाई भरत कुमार ने बताया कि इसका उद्देश्य ट्रैफिक पुलिस को और अधिक सशक्त बनाना है।

इससे सड़क पर होने वाली हर गतिविधि को प्रभावी ढंग से रिकार्ड किया जा सकेगा। नई तकनीक के माध्यम से ट्रैफिक पुलिस की कार्यप्रणाली में सुधार होगा और सड़क पर कानून का पालन सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।

विवाद में बनेगा सबूत

बॉडी वार्न कैमरे के इस्तेमाल से ट्रैफिक सिपाहियों की सुरक्षा भी बढ़ेगी। साथ ही ड्यूटी के दौरान उनके पेशेवर तरीके से कार्य करने की निगरानी में भी मदद मिलेगी। कैमरे से रिकार्ड वीडियो का इस्तेमाल किसी विवाद या शिकायत की स्थिति में साक्ष्य के रूप में किया जा सकेगा।

इस पहल से ट्रैफिक पुलिस की कार्यक्षमता बढ़ने के साथ नागरिकों के प्रति उनकी जवाबदेही भी बढ़ेगी। यह कदम ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन को कम करने और सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने में सहायक होगा। सड़क पर पुलिस की गतिविधियों की भी रिकार्डिंग होने से कार्रवाई में पारदर्शिता बढ़ने की उम्मीद है।

कंधे पर लगाया जाएगा कैमरा

बॉडी वार्न कैमरा छोटा आकार का कैमरा होता है, जिसे पुलिस बल अपने कंधे पर लगाकर रखते हैं। ड्यूटी के दौरान यह कैमरा सड़क पर होने वाली गतिविधियों को रिकार्ड करेगा। इससे यातायात व्यवस्था से जुड़ी घटनाओं और कार्रवाई का वीडियो रिकार्ड उपलब्ध रहेगा।