विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शिवहर में 3 महीने में बढ़े 5904 पेंशनधारी, अब बैंक खाते में हर माह की 10 तारीख को पहुंच रही राशि

Published: Wed, 16 Sep 2026 02:00 PM (IST)

शिवहर में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत पिछले तीन महीनों में 5,904 नए लाभार्थी जुड़े हैं, जिससे कुल संख्या ...और पढ़ें

हर महीने की 10 तारीख को सीधे बैंक खातों में पेंशन राशि भेजी जा रही है।

HighLights

  1. शिवहर में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के 5,904 नए लाभार्थी जुड़े।

  2. पेंशन राशि अब हर माह की 10 तारीख को सीधे खाते में।

  3. जिला प्रशासन द्वारा कैंप मोड में वास्तविक लाभुकों को जोड़ा जा रहा।

जागरण संवाददाता, शिवहर। Sheohar Pension Scheme: जिले में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लाभुकों को अब राशि के लिए इंतजार नहीं करना पड़ रहा है।

जिला प्रशासन द्वारा कैंप मोड में काम कर वास्तविक लाभुकों का नाम जोड़ा जा रहा है। यही वजह है कि जिले में पेंशनधारियों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है।

तीन महीने में वृद्धि

पिछले तीन महीने के भीतर पेंशनधारियों की संख्या बढ़कर 71 हजार 287 हो गई है। जून के मुकाबले सितंबर में 5 हजार 904 पेंशनधारी बढ़े हैं। अब हर महीने की 10 तारीख को सीधे बैंक खातों में पेंशन राशि भेजी जा रही है।

डीबीटी से हो रहा भुगतान

जून में मुख्यमंत्री द्वारा एक साथ पेंशन राशि हस्तांतरित करने की व्यवस्था शुरू की गई थी। जून में शिवहर के 65 हजार 383 पेंशनधारियों के खाते में राशि भेजी गई थी। जुलाई में यह संख्या बढ़कर 66 हजार 875 हो गई।

लाभुकों की बढ़ी संख्या

इसके बाद 10 अगस्त को 68 हजार 684 पेंशनधारियों को लाभ मिला। वहीं 10 सितंबर को 71 हजार 287 लाभुकों के बैंक खातों में डीबीटी के जरिए 8 करोड़ 17 लाख से अधिक की राशि भेजी गई।

समय पर मिल रही राशि

जिलाधिकारी प्रतिभा रानी के निर्देशन में जरूरतमंदों को योजना से जोड़ा जा रहा है। पिपराही की गंगा देवी, बच्ची देवी व संजीवन देवी बताती हैं कि हर महीने समय पर भुगतान हो रहा है। अब पेंशन के लिए भटकना नहीं पड़ता है।