विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शिवहर में अलग-अलग सड़क हादसों में दो महिलाओं की मौत, दो युवक जख्मी

Published: Mon, 24 Aug 2026 09:17 PM (IST)

शिवहर जिले में अलग-अलग सड़क हादसों में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घटना में दो युवक ...और पढ़ें

दोनों महिलाओं की मौत अज्ञात वाहन की ठोकर से हुई। प्रतीकात्मक फोटो

दोनों महिलाओं की मौत अज्ञात वाहन की ठोकर से हुई। प्रतीकात्मक फोटो

HighLights

  1. शिवहर में अलग-अलग सड़क हादसों में दो महिलाओं की मौत।

  2. अज्ञात वाहन की ठोकर से शैल देवी और सुनीता देवी की मृत्यु।

  3. पिपराही में दो बाइकों की टक्कर में दो युवक घायल।

संवाद सहयोगी, शिवहर। Sheohar Road Accident: जिले में अलग-अलग सड़क हादसों में दो महिलाओं की मौत हो गई। वहीं, एक अन्य सड़क हादसे में दो युवक जख्मी हो गए। दोनों महिलाओं की मौत अज्ञात वाहन की ठोकर से हुई।

बाइक की ठोकर से वृद्धा की मौत

एनएच 227 पर पिपराही थाना क्षेत्र के कमरौली स्कूल के समीप अज्ञात बाइक की ठोकर से एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान कमरौली वार्ड एक निवासी अमरनाथ पासवान की 65 वर्षीया पत्नी शैल देवी के रूप में हुई है। बताया गया है कि शैल देवी पैदल सड़क पार कर रही थीं, तभी पीछे से आ रहे अज्ञात बाइक सवार ने उन्हें ठोकर मार दी।

घटना के बाद चालक बाइक लेकर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने शैल देवी को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद पिपराही थानाध्यक्ष उमाकांत सिंह पुलिस टीम के साथ सदर अस्पताल पहुंचे और मामले की जांच की।

फरार बाइक सवार की तलाश

थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस की टीमें फरार बाइक सवार की पहचान करने में जुटी हैं। पुलिस हादसे से जुड़े अन्य बिंदुओं की भी जांच कर रही है।

उधर, नगर थाना क्षेत्र के जाफरपुर गांव के पास अज्ञात वाहन की ठोकर से 56 वर्षीया सुनीता देवी की मौत हो गई। वह जाफरपुर निवासी हरिनंदन राम की पत्नी थीं। सड़क पर अचेत अवस्था में पड़ी महिला को देखकर स्थानीय लोगों ने नगर थाना पुलिस को सूचना दी।

बेटे से मिलने जा रही थीं

मौके पर पहुंची पुलिस ने सुनीता देवी को सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया गया है कि सुनीता देवी अपने घर से पैदल फेनहारा होते हुए मधुबन में रह रहे बेटे से मिलने जा रही थीं। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उन्हें ठोकर मार दी।

पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन को सौंप दिया है। घटना के बाद पुलिस अज्ञात वाहन और चालक की पहचान में जुटी है।

दो बाइकों की आमने सामने टक्कर

इधर, पिपराही में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो लोग घायल हो गए। हादसे में दोनों बाइक क्षतिग्रस्त हो गईं। सूचना के बाद थानाध्यक्ष उमाकांत सिंह के नेतृत्व में पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने दोनों घायलों को सरोजा सीताराम सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां दोनों का इलाज जारी है।