विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शिवहर में राजस्व कर्मचारियों की हड़ताल से दाखिल खारिज ठप, परिमार्जन प्लस का कामकाज बाधित

Published: Thu, 29 Oct 2026 12:50 PM (IST)

Bihar Land reforms department:शिवहर में राजस्व कर्मचारियों की 24 दिनों से जारी हड़ताल के कारण दाखिल-खारिज और परिमार्जन प्लस जैसे ...और पढ़ें

आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

HighLights

  1. शिवहर में राजस्व कर्मचारियों की हड़ताल 24 दिनों से जारी।

  2. दाखिल-खारिज, परिमार्जन प्लस जैसे कार्य पूरी तरह बाधित।

  3. मंत्री के साथ वार्ता विफल, पुराने आश्वासन से कर्मचारी नाराज।

संवाद सहयोगी, पिपराही (शिवहर)। Sheohar Revenue Employees Strike: जिले में राजस्व कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल का सिलसिला लगातार जारी है।

हड़ताल के 24 दिन बीत जाने के बाद भी भूमि एवं राजस्व से जुड़े महत्वपूर्ण कार्य पूरी तरह से ठप पड़े हुए हैं, जिससे आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

कामकाज पूरी तरह ठप

कर्मचारियों की इस बेमियादी हड़ताल के कारण दाखिल-खारिज (म्यूटेशन), परिमार्जन प्लस और राजस्व वसूली जैसे सभी जरूरी कार्य बाधित हो गए हैं।

अंचल कार्यालयों में ताला लटकने की स्थिति बनी हुई है, जिसके कारण जमीन मालिकों और किसानों को अपने छोटे-छोटे कामों के लिए प्रतिदिन कार्यालय के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।

वार्ता विफल होने का असर

हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों का कहना है कि बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ की गत 26 अक्टूबर को पटना में राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री के साथ हुई बैठक बेनतीजा रही।

इस सात सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल की वार्ता में विभागीय मंत्री दिलीप जायसवाल और सचिव जय सिंह समेत अन्य प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे।

पुराना आश्वासन देने का आरोप

कर्मचारियों का स्पष्ट आरोप है कि बैठक में सिर्फ पुराना आश्वासन ही दोहराया गया कि फाइल आगे बढ़ रही है और पत्र जारी किया जाएगा।

संघ ने यह भी सवाल उठाया कि पिछले दो वर्षों से फाइल और पत्रों की औपचारिकताएं ही चल रही हैं, जबकि मांगों पर पहले ही सहमति बन चुकी है और मुख्य सचिव का अनुमोदन भी मिल चुका है।

यह भी पढ़ें- रैयतों के लिए खुशखबरी, नरकटियागंज में 13 राजस्वकर्मियों के पदस्थापन के बाद म्यूटेशन व परिमार्जन में आएगी तेजी