विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सरकारी राइफल से रील बनाना पड़ा महंगा, शिवहर की महिला सिपाही निलंबित

Published: Sat, 24 Oct 2026 11:01 PM (IST)

शिवहर में एक महिला सिपाही प्रियंका कुमारी को सरकारी राइफल के साथ सोशल मीडिया पर रील बनाने के आरोप में ...और पढ़ें

एसपी ने महिला सिपाही प्रियंका कुमारी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा भी की है।

एसपी ने महिला सिपाही प्रियंका कुमारी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा भी की है।

जागरण संवाददाता, शिवहर। Sheohar Woman Constable Suspended: सरकारी हथियार के साथ सोशल मीडिया पर वीडियो या रील बनाने का क्रेज अब खाकी के लिए भारी पड़ने लगा है। 

ताजा मामला शिवहर जिले का है, जहां सरकारी राइफल के साथ बहन के साथ फिल्मी गीत की धुन पर रील बनाकर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित करने के मामले में एसपी शैलेंद्र सिंह ने बड़ी कार्रवाई की है। एसपी ने महिला सिपाही प्रियंका कुमारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है और उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा भी की है।

हेडक्वार्टर के नियमों की उड़ाई गई धज्जियां

इस संबंध में जानकारी देते हुए एसपी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस महानिदेशक, बिहार एवं बिहार पुलिस मुख्यालय की ओर से स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि कर्तव्यस्थल पर मोबाइल फोन का इस्तेमाल तथा इंटरनेट मीडिया पर सरकारी संपत्ति या हथियारों का प्रदर्शन पूरी तरह गैरकानूनी है।

पुलिस बल के सभी पदाधिकारियों और कर्मियों के लिए इन नियमों का कड़ाई से पालन करना अनिवार्य है, लेकिन इसके बावजूद नियमों की अनदेखी की गई।

जांच में मामला सही मिलने पर गिरी गाज

बता दें कि शिवहर पुलिस बल में तैनात सिपाही प्रियंका कुमारी (सिपाही संख्या- 503) द्वारा अपनी बहन के साथ सरकारी राइफल लेकर फिल्मी गानों पर रील बनाई गई थी, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही थी।

शनिवार को मामला संज्ञान में आने के बाद एसपी ने तुरंत जांच के आदेश दिए। जांच रिपोर्ट में आरोप सही पाए जाने पर एसपी ने यह सख्त कदम उठाया है। इस कार्रवाई के जरिए पुलिस विभाग में अनुशासन बनाए रखने और सरकारी संसाधनों के जिम्मेदाराना इस्तेमाल का कड़ा संदेश दिया गया है।