विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शिवहर में AI कैमरे करेंगे यातायात नियमों की निगरानी, सीधे मोबाइल पर आएगा ई-चालान

Published: Wed, 30 Sep 2026 05:56 PM (IST)

Sheohar Traffic Rules Update: शिवहर में अब यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर पुलिस नहीं रोकेगी, बल्कि स्वचालित सिस्टम से ...और पढ़ें

शिवहर यातायात पुलिस को अत्याधुनिक तकनीक से लैस एक आटोमेटिक गश्ती वाहन मिल गया है।

शिवहर यातायात पुलिस को अत्याधुनिक तकनीक से लैस एक आटोमेटिक गश्ती वाहन मिल गया है।

जागरण संवाददाता, शिवहर। Sheohar Automatic Traffic Challan: जिले की सड़कों पर अब यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर पुलिस आपको रोकेगी या टोकेगी नहीं, बल्कि स्वचालित सिस्टम सीधे चालान काटेगा।

यातायात नियमों की अनदेखी करते ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और कैमरों की मदद से वाहन स्वामी के मोबाइल पर चालान का मैसेज भेज दिया जाएगा।

शिवहर यातायात पुलिस को अत्याधुनिक तकनीक से लैस एक आटोमेटिक गश्ती वाहन मिल गया है, जिसके माध्यम से यह पूरी व्यवस्था संचालित होगी।

एआई और कैमरों से लैस गश्ती वाहन

शहर के जीरोमाइल चौक से एसडीपीओ अनुशील कुमार, ट्रैफिक डीएसपी भाई भरत कुमार और नगर थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा ने संयुक्त रूप से इस सेवा की शुरुआत की।

इस विशेष वाहन में लगे एआई और सीसी कैमरे दूर से ही वाहनों की नंबर प्लेट, ओवरलोडिंग, सीट बेल्ट, बिना हेलमेट और गलत दिशा में ड्राइविंग की तस्वीरें कैद कर लेंगे। तस्वीर दर्ज होते ही केंद्रीय डेटाबेस से पहचान कर तुरंत ई-चालान जेनरेट हो जाएगा।

सुरक्षा को मजबूत करने का उद्देश्य

एसडीपीओ अनुशील कुमार ने बताया कि जिले में यातायात व्यवस्था को अधिक सख्त और प्रभावी बनाने के लिए स्वचालित चालान प्रक्रिया शुरू की गई है।

वहीं ट्रैफिक डीएसपी भाई भरत कुमार ने स्पष्ट किया कि इस व्यवस्था का उद्देश्य चालकों को परेशान करना नहीं, बल्कि सड़क सुरक्षा को मजबूत करना है। नगर थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा ने चालकों से हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से इस्तेमाल करने की अपील की।

यह भी पढ़ें- बिहार के शिवहर कागज में खड़ा हो गया 10 लाख का भवन, मौके पर खाली मिली जमीन