प्रखंड मुख्यालय पर सेविकाओं ने दिया धरना
बिहार आंगनबाड़ी संयुक्त संघर्ष समिति के तत्वावधान में प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित परियोजना पदाधिकारी कार्यालय के समीप धरना दिया।
शिवहर। बिहार आंगनबाड़ी संयुक्त संघर्ष समिति के तत्वावधान में प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित परियोजना पदाधिकारी कार्यालय के समीप धरना दिया। इस दौरान अपनी मांगों को लेकर जहां नारेबाजी की। वहीं अपनी मांग एवं आंदोलन को लेकर प्रतिबद्धता जताई। धरना का नेतृत्व संघ जिलाध्यक्ष मीरा उपाध्याय एवं सचिव रागिनी ¨सह ने किया।इस बीच प्रखंड मुख्यालय का मुख्य द्वार जाम कर दिया गया। कहा जब तक हमारी मांगों को सरकार नजरअंदाज करती रहेगी चरणबद्ध तरीके से आंदोलन जारी रहेगा। कहा कि 9 जनवरी 19 को स्थानीय जीरोमाइल चौक पर चक्का जाम कर रोषपूर्ण प्रदर्शन किया जाएगा। मौके पर संयुक्त संघर्ष समिति के हरिश्चंद्र प्रसाद ¨सह, लालबाबू उपाध्याय, मदन प्रसाद ¨सह सहित बड़ी संख्या में सेविका/ सहायिकाएं मौजूद थे।
आंगनबाड़ी सेविकाओं ने प्रखंड मुख्यालय पर दिया धरना
डुमरी कटसरी। आंगनबाड़ी संयुक्त संघर्ष समिति के तत्वावधान में सेविका/सहायिकाओं ने प्रखंड मुख्यालय में धरना प्रदर्शन किया। वहीं सरकार विरोधी नारे लगाए। इस बीच प्रखंड कार्यालय के मुख्य द्वार पर डेरा डाल दिया। इस बीच लोगों को कार्यालय में आने जाने में खासी दिक्कत हुई। धरना प्रदर्शन कर रही सेविकाओं ने अपनी 15 सूत्री मांगें दुहराई। जिसमें सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने, प्रतिमाह 18 हजार रुपये वेतन देने सहित अन्य मांगों को अविलंब मान लेने की मांग की। मौके पर संघ अध्यक्ष अंजलि रानी, सचिव मंजू त्रिवेदी, निशा कुमारी संगीता कुमारी एवं बबीता ¨सहा सहित अन्य सेविका/सहायिकाएं मौजूद थीं।