किसानों को दी गई वैज्ञानिक कृषि की जानकारी
तरियानी प्रखंड मुख्यालय परिसर में कृषि विभाग (आत्मा) के तत्वावधान में प्रशिक्षण सह रबी महोत्सव का आयोजन किया गया।
शिवहर। तरियानी प्रखंड मुख्यालय परिसर में कृषि विभाग (आत्मा) के तत्वावधान में प्रशिक्षण सह रबी महोत्सव का आयोजन किया गया। उद्घाटन उपप्रमुख ब्रह्मदेव कुमार प्रसाद, परियोजना निदेशक (आत्मा) शंकर कुमार झा, जिला कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक रामनिवास ¨सह, ई. मनोज कुमार एवं प्रमुख प्रतिनिधि नीरज कुमार ¨सह ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान उपस्थित विशेषज्ञों ने कृषि के क्षेत्र में विकास, अच्छी पैदावार एवं सरकार प्रायोजित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। रबी के मौसम की फसलों एवं चालू वित्तीय वर्ष के कृषि योजनाओं की जानकारी परियोजना निदेशक द्वारा दी गई। वहीं कृषि वैज्ञानिकों ने द्जीरो टिलेज से गेहूं की बुआई एवं वैज्ञानिक खेती के संदर्भ में विस्तार से बताया। वहीं रासायनिक उर्वरक की जगह जैविक खाद के प्रयोग पर बल दिया । बीएओ चन्द्रप्रकाश मिश्र ने कृषि यांत्रीकरण योजना, बीज विस्तार योजना, बीजग्राम योजना, उद्यान की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। मौके पर सहायक तकनीकी प्रबंधक शिवकुमार गुप्ता, कृषि समन्वयक श्यामसुन्दर तिवारी, श्यामनारायण ¨सह, अमित कुमार एवं अविनाश कुमार सहित कृषि सलाहकार एवं विभिन्न पंचायतों से आए किसान मौजूद थे।