संविधान बचाओ न्याय यात्रा में जुटेगी भीड़
पुरनहिया प्रखंड राजद की बैठक रामजानकी बड़ी मठ पुरनहिया परिसर में राजद नेता सह महंत प्रभुशरण दास की अध्यक्षता में हुई।
शिवहर। पुरनहिया प्रखंड राजद की बैठक रामजानकी बड़ी मठ पुरनहिया परिसर में राजद नेता सह महंत प्रभुशरण दास की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के संविधान बचाओ- न्याय यात्रा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विमर्श किया गया। इस दौरान पूर्व विधायक अजीत कुमार झा ने कहा कि 28 अक्टूबर 18 को अधिक से अधिक संख्या में जुटकर को जुटकर कार्यक्रम को सफल बनाएं। वहीं बैठक में स्व. रघुनाथ झा के सभी सहयोगी एवं शुभेच्छुओं को भी आने का निमंत्रण दिया गया। आह्वान किया गया कि इस अवसर पर सभी जाति, वर्ग एवं समुदाय के लोग शामिल हों। वहीं मौके पर राजद जिलाध्यक्ष सुमीत कुमार उर्फ दीपू वर्मा , कौशल किशोर तिवारी, प्रेमशंकर पटेल, इस्तेहाक अहमद, महेश्वर मिश्र मुन्नू मोहनानंद मिश्र, प्रमोद ठाकुर, श्रीचंद्र पासवान, संजय महतो, रामाश्रय राय, नंदेश्वर झा, प्रवीण ¨सह, अशोक कुमार ¨सह उर्फ पलीती ¨सह, सुरेश ¨सह, रामवृक्ष यादव, सत्तन राय, बासु पासवान, उपेन्द्र ¨सह, हरदेव राय, कृष्णदेव राय संतोष कुमार साह एवं विकेश तिवारी सहित बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ता मौजूद थे।